News Info
Go back
21 July, 2024, 09:42 AM
Jamun in Summer: गर्मियों में जामुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद, इन बीमारियों के लिए है वरदान
Jamun in Summer: बरसात के मौसम में एक ऐसे खास फल का फलन होता है, जिसे खाना लोग खूब पसंद करते हैं.हालांकि ज्यादातर फलों को खाने के बाद उनकी गुठलियों को फेंक दिया जाता है.लेकिन यह एक ऐसा फल है, जिसकी गुठली भी लोग खाते हैं. डायबिटीज, पेट की समस्या, रक्तचाप, डिहाइड्रेशन और शरीर में जलन जैसी समस्या के निवारण के लिए औषधि की तरह काम करता है.
जामुन के बीजों का चूर्ण बनाकर सुबह शाम खाने से मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. जामुन के बीजों में जम्बोलिन होता है,इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है.साथ ही यह इंसुलिन लेवल में भी सुधार करता है.
जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपकी स्किन को तरोताजा और साफ रखने में मदद कर सकता है.
जामुन के बीज का पावडर नियमित रूप से खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है. यह खून में अच्छे HDL कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल LDL को घटाता है. जामुन के बीजों में हाइपोटेंशन गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
पोटैशियम से भरपूर जामुन आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जामुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है. ये खून के फ्लो को आसान करता है ताकी उसमें किसी प्रकार का खतरा ना हो.
जामुन डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है. अगर आपको अधिक प्यास लगती है, तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं. गर्मी में इससे डिहाईड्रेशन की समस्या से राहत मिलती है. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है. डायबिटीज के इलाज के लिए पेड़ के बीज, छाल और पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है यह भी रोग को ठीक करने में काफी
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-eat-jamun-summer-can-be-beneficial-for-health-8506137.html




