News Info

Go back
दवा नहीं...इस अनोखी चाय से दूर होंगी बीमारी, रोज खाली पेट करें सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

21 July, 2024, 09:40 AM

दवा नहीं...इस अनोखी चाय से दूर होंगी बीमारी, रोज खाली पेट करें सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Black Tea Benefits: कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं? डाइटीशियन गीतांजली सिंह के अनुसार खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में. (दिल्ली से अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट)

काली चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और टैनिन्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. यह पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाते हैं और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाते हैं. खाली पेट काली चाय पीने से पेट में अच्छी तरह से पाचन क्रिया होती है, जिससे भूख भी बेहतर लगती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं.

काली चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोलीफेनोल्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं. नियमित रूप से काली चाय पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है.

काली चाय में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ब्लड शूगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए काली चाय एक प्राकृतिक उपाय हो सकती है, जिसे वे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं.

काली चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. यह त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं और उसे युवा और चमकदार बनाते हैं. खाली पेट काली चाय पीने से त्वचा की कोशिकाओं का पुनर्निर्माण होता है और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है .

काली चाय में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. यह बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ में सुधार करते हैं. इसके अलावा, काली चाय से बालों में चमक और स्वस्थता आती है. रोजाना खाली पेट काली चाय पीने से बाल गिरने की समस्या भी कम होती है .





Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-black-tea-benefits-in-hindi-kali-chai-peene-ke-fayde-protect-from-diseases-8506226.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help