News Info

Go back
खुशी पाने के लिए अपनाएं ये कुदरती डाइट

17 July, 2015, 07:57 AM

खुशी पाने के लिए अपनाएं ये कुदरती डाइट

"सेहत विशेषज्ञ कुछ ऎसे खाद्य पदार्थो का सुझाव देते हैं जिनके सेवन से मन को खुशी मिल सकती है" खुश रहने की हर कोई कोशिश करता है लेकिन कुदरत ने भी कुछ ऎसे तरीके बना रखे हैं जो आपको खुशियां दे सकते हैं। सेहत विशेषज्ञ कुछ ऎसे खाद्य पदार्थो का सुझाव देते हैं जिनके सेवन से मन को खुशी मिल सकती है। इनमें केला, बादाम, अखरोट, दूध, अंगूर और संतरे जैसे फल भी हैं। सुबह की शुरूआत इनसे करके आप खुशगवार सेहत पा सकते हैं। केला देता है ऊर्जा केला कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स के प्रमुख स्रोतों में से एक है। इससे तुरंत ऊर्जा तो मिलती ही है, इसमें मौजूद "ट्रिप्टोफैन" से फील गुड हार्मोन सेरोटोनिन भी बढ़ता है। तनाव दूर करने के लिए विटामिन बी-12 के साथ फोलिक अम्ल(मटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल जैसे सतंरा) लेना जरूरी है। इसीलिए डॉक्टर एंटी-डिप्रेसेंट दवाओं के साथ फोलिक अम्ल भी देते हैं। जिससे खुशी का एहसास होता है। सूखे मेवों से पोषण अखरोट, बादाम आदि में पोषक तत्व तो होते ही हैं। साथ ही इनमें मौजूद सेलेनियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन को तनाव से लड़ने की ताकत भी देते हैं। अंगूर-संतरे से ताजगी अंगूर में नेचुरल शुगर, विटामिन-सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और संतरे में विटामिन-सी एवं फ्लेवोनाएड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिमाग को तरोताजा करने का काम करते हैं। दिनभर में 1-2 संतरे और 100 ग्राम अंगूर खा सकते हैं। दूध बढ़ाता है खुशी दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व खुशी के हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी-12 व डी होता है जो तनाव दूर करता है। @http://www.patrika.com/news/diet-fitness/siphon-this-natural-diet-to-get-happiness-1069954/

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help