News Info
Go back
21 July, 2024, 09:34 AM
कैसे समझें बॉडी डीटॉक्स करने की है जरूरत? 10 लक्षण शरीर में भर चुके 'जहर' का देते हैं संकेत, न करें इग्नोर
Warning Sign Your Body Is Overly Toxic: बॉडी डीटॉक्स(detox) यानी शरीर से विषाक्त चीजों (toxic) को बाहर निकालना और शरीर को हेल्दी रखते हुए बीमारियों से बचाना. दरअसल हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल (Lifestyle) और अनहेल्दी डाइट की वजह से लिवर, ब्रेन, किडनी, गट, त्वचा आदि बुरी तरह खतरे में पड़ रहे हैं और शरीर के अंगों में टॉक्सिन चीजों के भर जाने के कारण ये बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाते. लेकिन जब हम समय-समय पर अपने शरीर में मौजूद टॉक्सिन चीजों को निकालने के लिए डिटॉक्स प्रोसेस में जाते हैं तो इसका तेजी से फायदा मिलता है. लेकिन हमें कैसे पता चले कि शरीर को डिटॉक्स की जरूरत है!
इस बात की जानकारी न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट लॉरेल सैंटियागो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर हमारे शरीर में किन लक्षणों को देखकर समझा जा सकता है कि हमें अब डिटॉक्स की जरूरत है.
शरीर में टॉक्सिन भरे होने के लक्षण:
– अगर आपको अचानक जंक फूड खाने या अनहेल्दी फूड खाने की क्रेविंग हो रही है तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में टॉक्सिन चीजें भरी हुई हैं.
– अगर आप खाने-पीने और सोने के बाद भी एनर्जी महसूस नहीं करते हैं तो यह भी एक संकेत हो सकता है. ऐसे में आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं.
– आपको हर वक्त एनर्जी ड्रिंक और कॉफी की कमी महसूस होती है और आप दिन में कई कप पी जाते हैं.
– अगर आप महसूस कर रहे हैं कि इन दिनों काफी कब्ज की शिकायत है और पेट में काफी गैस बन रही है, तो यह बताता है कि आपको डिटॉक्स की जरूरत है.
– आप बेवजह इरिटेट होते रहते हैं, आपका मूड बार-बार स्विंग करता है, आप डिप्रेशन या एंग्जायटी सा अनुभव करते हैं. यह भी डिटॉक्स करने का संकेत है.
– अगर आप हेल्दी फूड खाते हैं, लेकिन इसके बावजूद अच्छा महसूस नहीं कर पा रहे हैं.
– अगर आप काफी मेहनत के बाद भी अपने वजन को कम नहीं कर पा रहे.
– अगर आपको बार-बार चीनी और नमक की चीजों की क्रेविंग होती है.
– अगर आप ब्रेन फॉग की परेशानी से जूझने लगे हैं.
– अगर आपके शरीर में हर वक्त दर्द रहता है तो इन लक्षणों को इग्नोर न करें.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-understand-that-the-body-needs-detox-10-warning-symptoms-your-body-is-overly-toxic-says-nutrition-specialist-8506774.html




