News Info
Go back
21 July, 2024, 09:27 AM
Benefits of Ashwagandha: गर्म दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने के हैं गजब फायदे, अंग-अंग में भर देगा ताकत...जानें इसके 5 फायदे
Benefits of Ashwagandha: भारत में एक से बढ़कर एक जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो आपकी कई बीमारियों की छुट्टी कर सकती है. ऐसी ही एक औषधि है अश्वगंधा जिसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से आप शारीरिक कमजोरी को दूर करने से लेकर नींद की कमी और बढ़ते वजन को भी काबू में ला सकते हैं. आइए जानते हैं इसके 5 लाजवाब फायदों के बारे में.
अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है. जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. अश्वगंधा का सेवन करने के लिए इसके जड़ को दूध में उबालकर, पानी के साथ या पाउडर के रूप में सेवन कर सकते हैं. अश्वगंधा के पाउडर का सेवन करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.
रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. राजेश नरयाल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अश्वगंधा का बोटोनिकल नेम विथानिया सोमनीफेरा (Withania somnifera) है. इसके पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होते है. अश्वगंधा वेट मैनेजमेंट के लिए चाय में डाल कर पिया जा सकता है. वहीं, अश्वगंधा का सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है.
अश्वगंधा का सेवन आप मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं. अश्वगंधा के पाउडर का सेवन कर शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. इसके सेवन से नींद न आने की समस्या, चिंता, तनाव, अवसाद आदि में आराम मिल सकता है.
डॉ. राजेश नरयाल बताते है कि मुख्यतौर पर अश्वगंधा की जड़ों को इस्तेमाल किया जाता है. इसका पाउडर भी बनता है. पाउडर का इस्तेमाल अढ़ाई से पांच ग्राम की मात्रा में सुबह शाम दूध के साथ करने के बेहतर परिणाम मिलते है. वहीं, वजन कम करने के लिए भी अश्वगंधा के सेवन की भूमिका रहती है. अश्वगंधा को इस्तेमाल करने के कोई भी नुकसान नहीं है.
अश्वगंधा को दूध के साथ लेने से शरीर को मजबूत और स्टेमिना को बूस्ट किया जा सकता है. डायबिटीज मरीजों के लिए अश्वगंधा के पाउडर का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका सेवन करने से शरीर से कमजोरी भी दूर होती है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-ashwagandha-good-for-health-consume-ashwagandha-know-health-benefits-of-ashwagandha-8507969.html




