News Info

Go back
गर्मी में पेट से जुड़ी समस्या के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिल सकता है आराम

21 July, 2024, 09:25 AM

गर्मी में पेट से जुड़ी समस्या के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिल सकता है आराम

शरीर में होने वाली अधिकांश बीमारियां पेट से ही शुरु होती हैं. इसलिए अगर आपको निरोग रहना है तो पेट को स्वस्थ रखना जरूरी है. पेट संबंधित रोग और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के पांच घरेलू उपचार हैं. जिसका उपयोग कर आप स्वस्थ रह सकते हैं. तो आइये जानते हैं ये पांच आसान उपाय...

अदरक की चाय पाचन गुणों के लिए जानी जाती है. ये पाचन में सुधार कर सकती है और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ा सकती है. अदरक खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. इसलिए भोजन पेट में ज़्यादा देर तक नहीं रुकता है. वहीं, अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रात को सोने से पहले अदरक को कूटकर एक गिलास पानी में उबाल कर गुनगुने पानी के साथ पी लें. इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा.

नीम प्राकृतिक रूप से जितना कड़वा होता है. उतना ही ज्यादा हमारे शरीर के लिए फायदा करता है. नीम सिर्फ हमारी त्वचा के लिए नहीं बल्कि पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद गुण एसिडिटी में बेहद उपयोगी होते हैं और सुबह नीम की पत्तियां पानी में उबालकर खाली पेट पीने से एसिडिटी और पेट दर्द सब दूर हो जाता है.

जीरा सभी घरों में किचन में होता है. ये किचन में उपयोग होने वाले मसाला के रूप में किया जाता है. जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम कई प्रकार के विटामिन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह शरीर के सूजन को कम करता है. साथ ही पेट को पाचन संबंधी में आराम करता है.

आयुर्वेद में तुलसी पेड़ के भी अनेक फायदे बताए गए है. औषधीय के रूप में तुलसी के पत्ते का उपयोग में काढ़ा बनाकर या चाय में डालकर ले सकते है. तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है और प्रतिरक्षा कार्य प्रणाली के साथ ही पेट में आंत की सेहत को भी मजबूत बनाते हैं.

त्रिफला पेट संबंधी समस्या के लिए सबसे अच्छा घरेलू नुस्खे में से एक है. जो तीन फलों हर्रा, बहेरा और आंवला को साथ मिलाने से बनता है. जिससे त्रिफला नाम की औषधीय तैयार होता है. त्रिफला पेट के लिए अतिउत्तम दवा है. आमतौर पर त्रिफला का उपयोग कोई भी कर सकते है.





Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-ayurveda-five-tips-for-summer-stomach-problems-8508014.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help