News Info

Go back
तो ये है भुने हुए चने खाने का सही तरीका, एक-दो नहीं सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

21 July, 2024, 09:01 AM

तो ये है भुने हुए चने खाने का सही तरीका, एक-दो नहीं सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर भुने हुए चने को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरीके से भुना हुआ चना खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

भुने हुए चने आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चने में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है इसलिए इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है। चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्ब्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आइए भुने हुए चने को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सबसे सही तरीके के बारे में जानते हैं।

क्या है सबसे सही तरीका?
अगर आप चाहें तो भुने हुए चने को सुबह या फिर शाम के समय डाइट में शामिल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ब्रेकफास्ट में रोस्टेड चने का सेवन करना चाहिए। नाश्ते में भुने हुए चने का सेवन करने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मुठ्ठी भर भुना हुआ चना आपकी सारी सुस्ती दूर कर देगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दिन में 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन किया जा सकता है। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे
भुने हुए चने की मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। भुने हुए चने आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हर रोज भुने हुए चने खाना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं भुने हुए चने डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। 

मोटापे को कहें अलविदा
अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो भुने हुए चने खाना शुरू कर दीजिए। फाइबर रिच भुने हुए चने आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। सुबह-सुबह नाश्ते में भुने हुए चने खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इसके अलावा भुने हुए चने आपके शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-consume-roasted-chana-for-maximum-health-benefits-bhune-hue-chane-khane-ke-fayde-2024-07-20-1061477
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help