News Info
Go back
20 July, 2024, 06:42 AM
भूल जाते हैं छोटी-छोटी बात, डॉक्टर की सलाह पर खा लीजिए यह चीज, पास नहीं फटकेगा अल्जाइमर
Turmeric Benifits: उम्र बढ़ने के साथ-साथ काफी लोगों को अल्जाइमर की समस्या भी घेर लेती है. आप इस देसी चीज से अल्जमाइर को दूर भगा सकते हैं.
दुनियाभर की कई स्टडी में साबित हो चुका है कि दिल और दिमाग की सेहत के लिए हल्दी काफी फायदेमंद होती है. क्या आपको पता है कि अल्जाइमर और डिमेंशिया के मरीजों के लिए भी हल्दी फायदेमंद होती है?
अदरक की प्रजाति से ताल्लुक रखने वाली हल्दी में करक्यूमिन होता है. यही करक्यूमिन हजारों साल से तमाम बीमारियों के इलाज में काम आ रहा है.
कई अमेरिकन और यूके की रिसर्च में सामने आया है कि एशियाई देशों में अल्जाइमर और डिमेंशिया के मामले काफी कम मिलते हैं. इसकी वजह एशियाई खानपान में हल्दी के प्रयोग को माना गया है.
कई रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि करक्यूमिन में न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं. इसी वजह से हल्दी को अल्जमाइर से निजात दिलाने वाला माना गया.
गौर करने वाली बात यह है कि करक्यूमिन का ज्यादा सेवन करने से कई दिक्कतें हो सकती हैं. इनमें ज्यादातर समस्याएं पेट से जुड़ी दिक्कतों की होती हैं.
बता दें कि इंसान के शरीर में करक्यूमिन प्रॉड्यूस नहीं होता है. इसे डाइट या सप्लीमेंट के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-turmeric-good-for-alzheimer-disease-know-benifit-of-curcumin-side-effects-america-uk-research-know-in-hindi-haldi-se-dur-hoga-alzheimer-2734548




