News Info

Go back
Medication Increase Weight: दवाओं से भी बढ़ सकता है आपका वजन, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

20 July, 2024, 06:22 AM

Medication Increase Weight: दवाओं से भी बढ़ सकता है आपका वजन, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Medication Increase Weight: लंबी बीमारी के इलाज के बाद अक्सर लोग अचानक से मोटे हो जाते हैं. दरअसल, हाल ही में सामने आए रिसर्च के मुताबिक लंबे वक्त तक दवा खाने से वजन बढ़ने लगता है.

आजकल मोटापा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल और खानपान. हाल ही में सामने आई एक रिसर्च के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति लगातार दवा खा रहे हैं. उसका वजन बढ़ सकता है.

कई बार इलाज के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली दवा से भी वजन बढ़ने लगता है. हर दवा का कोई न कोई साइड इफेक्ट जरूर होता है. हम यहां ऐसी कुछ दवाओं के बारे में बात करेंगे जो अक्सर आप इस्तेमाल करते हैं.

गर्भनिरोधक गोलियां खाने से भी महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है. इस दवाओं में मौजूद प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन के साइड इफेक्ट शरीर पर दिखाई देने लगते हैं. जिसके कारण शरीर में फ्लूइड रिटेंशन होने लगता है. जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है. इसके कारण कमर. बस्ट, थाइज पर मोटापा दिखने लगता है.

लंबे वक्त तक मल्टी विटमिन की दवा खाने से भी तेजी से वजन बढ़ने लगता है. इससे ओबेसिटी की समस्या हो सकती है. ऐसी दवाएं शरीर में मेटाबॉलिज्म के प्रोसेस को एक्टिव करती है. जिसके कारण लोगों को भूख लगती है और तेजी से वजन बढ़ने लगता है.

हाई बीपी के मरीज भी अगर रोजाना दवा खा रहे हैं तो यह आगे चलकर दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज जरूर करें.

डायबिटीज के मरीज दवा या इंसुलिन लेकर अपना वजन कंट्रोल करते हैं. ऐसे में वजन बढ़ना लाजमी है. डायबिटीज में की जाने वाली दवा और इंसुलिन के इस्तेमाल से भी वजन बढ़ने लगता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान, एक्सरसाइज का खास ख्याल रखना चाहिए.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-when-your-weight-gain-is-caused-by-medicine-read-full-article-in-hindi-2741096
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help