News Info

Go back
जानें किसे और कब नहीं करना चाहिए ब्लड डोनेट, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

20 July, 2024, 06:08 AM

जानें किसे और कब नहीं करना चाहिए ब्लड डोनेट, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

ब्लड डोनेट करना एक महान कार्य है, लेकिन इसे करते समय अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर आप इनमें से किसी भी स्थिति में हैं, तो ब्लड डोनेट करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें..

कम उम्र के लोग : 18 साल से कम उम्र के लोगों को ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. उनकी बॉडी अभी विकास कर रही होती है और ब्लड डोनेट करने से उन्हें कमजोरी हो सकती है.

कम वजन वाले लोग : अगर आपका वजन 50 किलोग्राम से कम है, तो ब्लड डोनेट करना आपके लिए सुरक्षित नहीं है. कम वजन होने पर ब्लड डोनेट करने से आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाएं :गर्भवती महिलाओं को ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. इससे उनकी और उनके बच्चे की हेल्थ पर खतरा हो सकता है.

हाल ही में सर्जरी या गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग : अगर आपने हाल ही में कोई सर्जरी करवाई है या किसी गंभीर बीमारी से उबरे हैं, तो आपको ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. इससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है और रिकवरी में देरी हो सकती है.

एनीमिया या खून की कमी से पीड़ित लोग : अगर आपको एनीमिया है या आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. इससे आपकी हालत और बिगड़ सकती है.





Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-when-and-who-should-not-donate-blood-important-information-2741199
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help