News Info
Go back
20 July, 2024, 05:52 AM
इस फल की गुठली में है हार्ट सहित दर्जनों समस्याओं का इलाज, घर पर दवा तैयार करने की जानें विधि
पश्चिम चम्पारण. अक्सर हम आम का स्वाद लेकर उसकी गुठलियों को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आम स्वाद में जितना अच्छा होता है, तो स्वास्थ्य के लिए उससे कहीं ज्यादा उत्तम उसकी गुठली है. आयुर्वेद में आम की गुठलियों को औषधी तुल्य बताया गया है. जिसका सेवन यदि हम सही तरीके से करें तो, पित्त, डैंड्रफ, धात, दस्त, त्वचा, डायबिटीज और हार्ट और पाचन से संबंधित समस्याओं का समाधान बड़ी आसानी से हो सकता है. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य ने आम की गुठलियों को औषधि के रूप में इस्तेमाल करने के कुछ खास तरीके बताए हैं.
पिछले चालीस साल से पतंजलि में आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत भुवनेश पांडे बताते हैं कि अक्सर लोग आम खाकर गुठलियों को फेंक देते हैं. लेकिन हमें यह जान लेना चाहिए कि बेकार समझी जाने वाली गुठलियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद हैं.
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आम खाने के बाद इन गुठलियों को एक जगह जमा कर ले और उसके ऊपरी परत के सड़ जाने के बाद अंदर के बीज को निकालकर उसे सुखा लें. अब चूर्ण बनाकर दिन में दो बार 05-05 ग्राम की मात्रा में सेवन करे तो, पित्त, रूसी, भूख न लगने की समस्या, पतला दस्त, खूनी दस्त, त्वचा से संबंधित समस्या, शरीर में पोषक तत्वों के कमी की, सहित कई समस्याओं का समाधान हो सकता है.
बता दें कि आम की गुठली में विटामिन ए, बी, सी, ई, हेल्दी फैक्ट्स, डायट्री फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जिसकी वजह से यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो जाता है. इसके सेवन के लिए आपको सबसे पहले गुठलियों को इकट्ठा कर उसके ऊपरी खोल को कुछ दिनों तक सड़ाकर खोल लेना होगा.
हम पाएंगे कि खोल के अंदर एक हल्का काले रंग का बीज मौजूद होगा जो लगभग सूख चुका होगा. उसे हम धूप में पूरी तरह सुखाकर उसकी चूरन बना लेंगे. जिसे हर दिन सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन करेंगे. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार सिर्फ 15 दिनों में यह चूर्ण इन समस्याओं को दूर कर देगा.
इतना ही नहीं, यदि हम आम की गुठलियों को सुखाकर उसकी चूरन बनाने के बाद भूनकर सेवन करते हैं तो, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलेगी. साथ ही अधिक फाइबर होने की वजह से यह डायबिटीज में भी मददगार साबित होता है और गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं. विशेष बात यह है कि भुना हुआ चूर्ण हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-mango-seed-is-the-cure-for-dozens-of-problems-including-heart-dandruff-know-more-benefits-8506397.html




