News Info
Go back
20 July, 2024, 05:45 AM
मच्छर काटेगा ही नहीं, अगर अपना लेंगे ये 7 फुलप्रूव तरीके, बारिश में कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे
Tips to Prevent from Mosquito Bites: गर्मी ढलते ही बरसात का मौसम आ जाता है और बरसात मच्छरों के पनपने के लिए स्वर्ग है. लेकिन मच्छरों का यह स्वर्ग इंसानों के लिए दुश्मन है. अंटार्कटिका और आइसलैंड को छोड़कर कोई भी ऐसी जगह नहीं जहां मच्छर न हो. इसलिए कई इलाकों को मच्छर, कीड़े-मकोड़े बरसात में नरक बना देते हैं. ये मच्छर इंसानों के लिए दुश्मन है. इन मच्छरों के कारण कई तरह की इंफेक्शन की बीमारियां होती हैं. मच्छर के काटने से बहुत ज्यादा खुजली, घाव, रैशेज इत्यादि हो जाते हैं. वहीं मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, काला जार, जिका, वेस्ट नीले वायरस से होने वाली बीमारियां लग जाती है. इस स्थिति में बुखार, सिर दर्द, बॉडी में दर्द, रैशेज, मतली, आंखों में जलन, थकान जैसे समस्याएं बॉडी में दिखने लगती है. इन स्थितियों से बचने के लिए ऐसे टिप्स की जरूरत है जिसमें हमें ये बेरहम मच्छर काटे ही नहीं.
ये तरीका अपनाएं
1. सही कपड़े पहनें-क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक बरसात के मौसम में ऐसे सुरक्षात्मक कपड़े पहनना चाहिए जिसमें मच्छर आसानी से घुस न सके. एक तरह से आप अपने पूरे शरीर को हमेशा ढके रहे. ऐसे में आप फुल स्लीव शर्ट, लॉन्ग पैंट और सिर पर हमेशा हैट लगाएं. बाजार में कुछ ऐसे कपड़े भी मिलते हैं जो केमिकली ट्रीटेट होते हैं और इसे पहनने के बाद मच्छर आसानी से स्किन में नहीं चिपकते.
2. क्रीम का इस्तेमाल करें-बाजार में आजकल कई ऐसी क्रीम आ गई है जिन्हें स्किन पर लगाने से मच्छर काटने का जोखिम बहुत कम हो जाता है. इस क्रीम में एन डाइथाइल एम टोलुआमाइड रसायन होता है जिसकी गंध को मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इसलिए हमेशा स्किन पर ऐसी क्रीम को लगाकर रखें. हालांकि इसे आंख और मुंह के पास न लगाएं.
3. परफ्यूम का इस्तेमाल न करें-अगर आपको फ्रूटी, फ्लोरल या वूडी सेंट लगाने की आदत है तो इसे छोड़ दीजिए क्योंकि इससे मच्छर आकर्षित होंगे.
4. साफ-सुथरा रहिए-शरीर से पसीना निकलना अच्छी बात है लेकिन यह पसीना मच्छरों को आकर्षित करता है. इसलिए हमेशा अपने शरीर के पसीने को साफ कीजिए. पसीने से निकलने वाले शरीर के रसायन मच्छरों को बहुत प्रिय है. जैसे ही पसीना निकलता है वहां मच्छर भिनभिनाने लगते हैं.
5. अपने सामान को सूखा रखें-घरों को गीला न करें. हरेक सामान हमेशा सूखा होन चाहिए. अगर गीले होंगे तो वहां मच्छर आएंगे और वह आपको काटेंगे. गीले वाली जगहों पर मच्छरों को ब्रीडिंग करने में आसानी होती है. कहीं भी पानी जमा न रखें.
6. खिड़की बंद कर रखें-जैसे ही धूप चली जाए घर की खिड़कियां बंद कर लें. खिड़कियों से मच्छर आएंगे और वे आपको काटेंगे. इसलिए घर में किसी तरह का गैप नहीं होना चाहिए. जब बाहर ज्यादा नमी हो जगह-जगह पानी का जमाव हो तो कोशिश करें कि घर में रहें.
7. मच्छरदानी का इस्तेमाल करें-रात में हमेशा मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. हालांकि बाहर रहने पर हमेशा ऐसा संभव नहीं है लेकिन अपने घर में आप हमेशा मच्छरदानी में ही सोएं. घर के अंदर पंखा भी चलाकर रखें.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-are-7-fool-proof-scientific-methods-to-avoid-mosquito-bites-adopt-them-to-save-from-many-diseases-8504758.html




