News Info

Go back
स्किन के छोटे बाल बन सकते हैं इस बड़ी बीमारी का कारण, ये लक्षण दिखने पर तुरंत हो जाएं सतर्क

20 July, 2024, 05:35 AM

स्किन के छोटे बाल बन सकते हैं इस बड़ी बीमारी का कारण, ये लक्षण दिखने पर तुरंत हो जाएं सतर्क

कई बार ऐसा होता है कि त्वचा के बाहर आने की बजान अंदर ही रह जाते हैं, जिसके चलते Ingrown Hair Cyst खतरा रहता है.

Ingrown Hair Cyst: त्वचा की समस्याओं में से एक है इनग्रोन हेयर सिस्ट. डॉ. राधिका रहेजा (डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन , रेडिकल हेयर और स्किन क्लिनिक , फरीदाबाद सेक्टर 17) ने बताया कि ये समस्या तब होती है जब बाल त्वचा के अंदर ही बढ़ने लगते हैं और बाहर निकलने के बजाय त्वचा के नीचे ही फंस जाते हैं. यह स्थिति अक्सर शेविंग, वैक्सिंग या टाइट कपड़े पहनने के कारण हो सकती है.

इनग्रोन हेयर सिस्ट के कारण-

1. शेविंग और वैक्सिंग: गलत तरीके से शेविंग या वैक्सिंग करने से बाल त्वचा के अंदर ही बढ़ सकते हैं. जब बाल ठीक से कटते नहीं हैं तो वे अंदर की ओर मुड़ जाते हैं और सिस्ट का कारण बन सकते हैं.

2. टाइट कपड़े: बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे बालों का निकलना मुश्किल हो जाता है और वे अंदर ही फंस जाते हैं.

3. घुंघराले बाल: जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं, उन्हें इनग्रोन हेयर सिस्ट की समस्या ज्यादा हो सकती है. घुंघराले बाल त्वचा के अंदर ही मुड़कर बढ़ने लगते है , जिससे सिस्ट बन सकते हैं.

4. डेड स्किन सेल्स : त्वचा पर जमा डेड सेल्स बालों के फॉलिकल्स को ब्लॉक कर देती हैं. इस कारण बाल बाहर नहीं निकल पाते और त्वचा के अंदर ही बढ़ने लगते हैं, जिससे इनग्रोन हेयर सिस्ट हो सकते हैं.

इनग्रोन हेयर सिस्ट के लक्षण-

-लालिमा और सूजन: प्रभावित एरिया में लालिमा और सूजन आ जाती है.

– इस स्थिति में दर्द और खुजली भी हो सकती है

-फोड़ा कभी-कभी सिस्ट के रूप में छोटे-छोटे फोड़े भी बन सकती हैं, जिनमें पस हो सकता है

-दाग-धब्बे: इनग्रोन हेयर सिस्ट के कारण त्वचा पर काले या ब्राउन रंग के दाग-धब्बे भी हो सकते हैं

इनग्रोन हेयर सिस्ट से बचने के लिए सही शेविंग तकनीक अपनाएं और बालों की दिशा में ही शेव करें. त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज रखें और नियमित रूप से स्क्रबिंग करें ताकि डेड सेल्स हट जाए. बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें और ढीले कपड़े पहनें. प्रभावित एरिया पर गर्म पानी का सेक करें और एलोवेरा जेल या टी ट्री ऑयल जैसे प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करें. एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल भी इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है. इन सरल उपायों को अपनाकर इनग्रोन हेयर सिस्ट से बचा जा सकता है.












Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/causes-of-ingrown-hair-cyst-from-doctor-in-hindi-7099042/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help