News Info
Go back
20 July, 2024, 05:33 AM
क्या है Alopecia और Hair Loss में अंतर? जानें कैसे करें बचाव
बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
Alopecia Vs Hair Loss: बाल झड़ना एक आम समस्या है, जो हर किसी को कभी न कभी परेशान करती है. लेकिन ज्यादातर लोगों को हेयर लॉस और एलोपेसिया में अंतर नहीं पता है. हेयर लॉस एक सामान्य स्थिति है, जिसमें बाल रोज़ाना झड़ते हैं. यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जो एक आम स्थिति है. लेकिन जब बाल झड़ने की दर बढ़ जाती है या बालों के झड़ने के पैटर्न में बदलाव होता है, तो यह एलोपेसिया का संकेत हो सकता है. एलोपेसिया बालों के झड़ने की एक मेडिकल स्थिति है, जिसके कई कारण हो सकते हैं.
एलोपेसिया के प्रकार
1. एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (पुरुष पैटर्न गंजापन)
यह सबसे आम प्रकार का एलोपेसिया है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है. यह आनुवंशिकी और हार्मोन से जुड़ा होता है.
2. एलोपेसिया एरीटा
यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें सिर के एक या कई हिस्सों से बाल झड़ जाते हैं.
3. टेलोजन एफ्लुवियम
यह अस्थायी बालों का झड़ना है जो तनाव, बीमारी, या प्रसव के बाद हो सकता है.
4. सिकैट्रिशियल एलोपेसिया
यह बालों का झड़ना है जो खोपड़ी के किसी निशान या चोट के कारण होता है.
एलोपेसिया के लक्षण
बालों का असामान्य रूप से झड़ना
सिर के एक या कई हिस्सों में गंजेपन के धब्बे
बालों का पतला होना
खोपड़ी पर लालिमा, सूजन, या जलन
बालों का झड़ना रोकने के लिए टिप्स
स्वस्थ आहार लें. अपने आहार में भरपूर प्रोटीन, विटामिन और खनिज शामिल करें.
तनाव कम करें. योग, ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी एक्सरसाइज करें.
धूम्रपान करने से परहेज करें. धूम्रपान ब्लड फ्लो को कम करता है, जिससे बालों के रोम को पोषण मिलने में दिक्कत आती है.
अपने बालों को धीरे से धोएं. हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें और अपने बालों को रगड़ने से बचें.
गीले बालों को स्टाइल न करें. गीले बाल कमजोर होते हैं और टूटने की संभावना ज्यादा होती है.
अपने बालों को तंग हेयर स्टाइल से बचाएं. टाइट पोनीटेल या ब्रेड्स से बचें, जो आपके बालों को खींच सकती हैं.
नियमित रूप से अपने डॉक्टर से मिलें. अगर आपको ज्यादा बाल झड़ने की परेशानी है, तो अपने डॉक्टर से मिलें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/what-is-the-difference-between-alopecia-and-hair-loss-know-prevention-tips-7099546/




