News Info
Go back
20 July, 2024, 05:29 AM
पेशाब के समय दर्द और जलन दे सकता है यूटीआई या पथरी का संकेत, जानें दोनों लक्षणों में अंतर
पेशाब के समय होने वाला दर्द यूटीआई या किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है. अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें.
UTI VS Kidney Stone Symptoms: पेशाब के समय होने वाला दर्द एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है. दो सबसे आम कारण हैं मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) और किडनी स्टोन. यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण) और किडनी स्टोन, दोनों ही स्थितियां पेशाब के दौरान तेज जलन और दर्द जैसी समान लक्षणों का कारण बन सकती हैं. इसकी वजह से कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं, जिसके चलते इलाज में देरी भी हो सकती है. ऐसे में इन दोनों के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी है.
यूटीआई
मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) तब होता है, जब बैक्टीरिया मूत्रमार्ग, मूत्राशय, या किडनी में प्रवेश करते हैं और संक्रमण पैदा करते हैं.
यूटीआई के लक्षण
पेशाब करते समय जलन या दर्द
बार-बार पेशाब करने की इच्छा, भले ही मूत्राशय खाली हो
कम मात्रा में पेशाब आना
पेशाब में खून आना
पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव
बुखार
ठंड लगना
मतली या उल्टी
किडनी स्टोन
किडनी स्टोन के लक्षण
पेट के किनारे या पीठ में तेज, तीखा दर्द जो कमर या जांघों तक फैल सकता है
पेशाब करते समय जलन या दर्द
मूत्र में खून आना
मतली या उल्टी
बार-बार पेशाब करने की इच्छा, भले ही मूत्राशय खाली हो
पेशाब करने में कठिनाई
बुखार
ठंड लगना
इलाज
यूटीआई का इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है.
किडनी स्टोन के इलाज का तरीका उनके आकार और जगह पर निर्भर करता है. छोटे पथरी अपने आप ही शरीर से बाहर निकल सकते हैं, जबकि बड़े पथरी को दवाओं या सर्जरी द्वारा हटाने की जरूरी हो सकती है.
यूटीआई को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय
खूब सारे तरल पदार्थ पिएं, खासकर पानी.
बार-बार पेशाब करें और पेशाब करने से रोकें नहीं.
संबंध से पहले और बाद में पेशाब करें.
वजाइना की सफाई वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें.
तंग अंडरवियर पहनने से बचें.
किडनी स्टोन को रोकने लिए अपनाएं ये उपाय
खूब सारे तरल पदार्थ पिएं, खासकर पानी.
एक स्वस्थ आहार खाएं जो कम ऑक्सालेट वाला हो.
नमक और चीनी का सेवन कम करें.
अगर आप मोटे हैं तो वजन कम करें.
कुछ दवाओं से बचें जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकती हैं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/pain-and-burning-sensation-during-urination-can-be-a-sign-of-uti-or-kidney-stones-know-the-difference-between-uti-or-kidney-stones-7099190/




