News Info

Go back
सेहत के लिए वरदान औषधीय गुणों से भरपूर ये बीज, जानें फायदे और डाइट में शामिल करने का सही तरीका

20 July, 2024, 05:14 AM

सेहत के लिए वरदान औषधीय गुणों से भरपूर ये बीज, जानें फायदे और डाइट में शामिल करने का सही तरीका

छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपने इन बीजों को सही मात्रा में कंज्यूम किया तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर अलग-अलग तरह के बीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भांग के बीजों का सेवन करने से आपकी सेहत को कितने सारे फायदे मिल सकते हैं? सनाल के यानी भांग के बीजों में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। भांग के बीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर आप अपनी हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। 

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
भांग के बीजों का सेवन कर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। भांग के बीज दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी भांग के बीजों का सेवन किया जा सकता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भांग के बीज खाना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं भांग के बीज आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

डाइट में शामिल करने के तरीके 
अगर आप भांग के बीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो आप थोड़े से बीजों को सलाद के ऊपर छिड़क सकते हैं। अगर आप चाहें तो ओट्स या फिर दही के साथ भी भांग के बीजों को मिक्स करके खा सकते हैं। आप सूप या फिर सब्जियों में भांग के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी में मिक्स करके भी भांग के बीजों का सेवन किया जा सकता है। 

भांग के बीजों में पाए जाने वाले तत्व 
भांग के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा भांग के बीजों में फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन बी-6, बी-12, डी और ई भी पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/hemp-seeds-amazing-health-benefits-of-bhang-ke-beej-2024-07-20-1061222
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help