News Info

Go back
क्या वेस्ट नाइल वायरस से हो सकती है इंसान की मौत? भूलकर भी इग्नोर न करें ये लक्षण

19 July, 2024, 07:52 AM

क्या वेस्ट नाइल वायरस से हो सकती है इंसान की मौत? भूलकर भी इग्नोर न करें ये लक्षण

West Nile Virus: पिछले कुछ दिनों से पूरी दुनिया पर बर्ड फ्लू का खतरा मडरा रहा था. उसी बीच इजरायल में वेस्ट नाइल वायरस ने तबाही मचाना शुरू कर दिया. तेजी से इसके केसेस बढ़ने लगे.

West Nile Virus: पिछले कुछ दिनों में बर्ड फ्लू का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच एक खास तरह की बीमारी वेस्ट नाइल वायरस सुर्खियों में छा गया. दरअसल, यह वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या इजरायल में तेजी से बढ़ने लगे.

टीवी 9 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी की सीनियर कंसलटेंट डॉ. छवि गुप्ता ने बताया कि यह वेस्ट नाइल वायरस पक्षियों में पाया जाता है.

जब कोई मच्छर संक्रमित जानवर को काटता है तो यह बीमारी उसके अंदर चला जाता है. जब संक्रमित मच्छर इंसान को काटते हैं वह फिर इंसान में चला जाता है. यह बीमारी जानलेवा भी है.

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इजरायल के अलावा यह दूसरे देशों में भी फैल सकता है. इसलिए इसे वक्त रहते रोकथाम की जरूरत है.

वेस्ट नाइल के लक्षण हैं- तेज बुखार होना, सिरदर्द होना, कमजोरी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, साथ ही साथ स्किन पर लाल चकत्ते निकलना आदि शामिल है.

बचाव करने के लिए यह तरीका अपनाएं जैसे- मच्छरों को काटने से सुरक्षित रखें. लंबी शर्ट पहनें साथ ही लंबी पैंट पहनें, शाम के वक्त बाहर या पार्क में जाने से बचें. खिड़की-दरवाजे में जाली लगाएं.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-west-nile-fever-virus-can-be-deadly-to-the-elderly-and-those-with-weakened-immune-systems-2740410
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help