News Info

Go back
कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए एक और बुरी खबर, इम्यूनिटी को कमजोर कर रही है शरीर में बन रही ये चीज

19 July, 2024, 07:46 AM

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए एक और बुरी खबर, इम्यूनिटी को कमजोर कर रही है शरीर में बन रही ये चीज

कोरोनावायरस शरीर के इम्यून सिस्टम को पूरी तरह से नष्ट करता है. जिसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है. कोरोना शरीर के एंटीबॉडी सेल्स को पूरी तरह से खत्म कर देता है.

हाल ही में हुए रिसर्च में पता चला है कि कोरोना हुए कुल मरीजों की संख्या में से केवल 2 प्रतिशत मरीजों में कोरोना से ठीक होने के बाद भी ऑटोएंटीबॉडी विकसित हो गई है. यह ऑटोएंटीबॉडी शरीर के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है.

ऑटोएंटीबॉडी मेडिकल भाषा में कोई नहीं चीज नहीं है. यह शरीर में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं. कोरोना से ठीक होने के बाद भी मरीजों को महीनों तक ऑटोएंटीबॉडी बनी रह सकती है.

ऑटोएंटीबॉडी के कारण मांसपेशियों में गंभीर दर्द, ज्वाइंट पेन और ब्रेन को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. इसलिए अगर कोरोना से टीक होने के बाद भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो रही है तो डॉक्टर को एक बार जरूर दिखाएं.

इस रिसर्च में 9 लोगों को शामिल किया गया जिसमें से 5 ऐसे हैं, जिनमें ऑटोएंटीबॉडी 7 महीनों तक देखी गई. लेकिन पक्के तौर पर इसे एक स्थायी समस्या नहीं कह सकते हैं.

यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि शरीर में बन रही इस तरह की ऑटोएंटीबॉडी लॉन्ग कोविड के लक्षण हैं या नहीं.

स्टडी में कहा गया कि इस रिसर्च में शामिल 52 लोगों में से 70 प्रतिशत इस बीमारी से संक्रमित थे. इनमें देखा गया कि शरीर में पाई गई ऑटोएंटीबॉडी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-corona-patient-after-recovery-body-formed-autoantibody-they-have-weakening-the-immunity-2740432
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help