News Info
Go back
19 July, 2024, 07:31 AM
Bad cholesterol दे रहा हार्ट अटैक यूथ की हेल्थ पर सबसे ज्यादा इफेक्ट
Bad cholesterol दे रहा हार्ट अटैक यूथ की हेल्थ पर सबसे ज्यादा इफेक्ट
जबलपुर. आजकल लोगों के शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है, खासकर यूथ्स पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक तक का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल हमें जीवों यानि जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों से मिलता है। जैसे कि दूध या दूध से बने पदार्थ, मीट, चिकन, आदि में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा पाया जाता है। साथ ही रिफाइंड फूड्स भी हमारी दिनचर्या में शामिल हो गए हैं जो हेल्थ पर बुरा असर डाल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों से बचना है तो बैड कोलेस्ट्रॉल से बचना बहुत जरूरी है।
रिफाइन होता फूड, इफेक्टेड होती हेल्थ
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हमारे खाने का रिफाइन होना है। जैसे पहले शक्कर नहीं हुआ करती थी, लोग नेचुरल प्रोसेस से बने गुड़ ही खाया करते थे। लेकिन अब रिफाइन होकर वो हमारे किचिन तक पहुंच रही है। कोई भी चीज जितनी रिफाइन होगी, उसमें कैलोरी उतनी ही घनी हो जाती है। जो शरीर के लिए ठीक नहीं है। यदि हम अपनी बॉडी को देखें तो लाखों साल पहले जो जींस पाए जाते थे, वे आज भी हैं, लेकिन लाइफस्टाइल में इतना जबरदस्त बदलाव हो रहा है कि उसका सीधा असर हमारी बॉडी पर ही पड़ रहा है।
हेल्दी लाइफ के लिए ये जरूरी
हेल्दी लाइफ के लिए हमारी लाइफस्टाइल को यूटर्न करना होगा। सबसे पहले दिनचर्या को व्यवस्थित करें, योग, जिम, साइक्लिंग के साथ वॉक करना स्टार्ट करें। सादा घर का बना हुआ खाना खाने की आदत डालें। ग्रीन वेजीटेबल्स के साथ बीन्स व मोटा अनाज शामिल करें। पैक्ड फूड अवॉइड करें, जंक फूड हो सके तो पूरी तरह से बंद कर दें। किचिन में रिफाइन आइटस की मात्रा कम से कम करें।
डेली रूटीन में बदलाव जरूरी
विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांत सचिव डॉ. मुकेश पांडे के अनुसार आज कल लोग गेहूं घर लाकर उसे पिसवाना पसंद नहीं करते हैं। बल्कि बाजार से रिफाइन किया हुआ ब्रांडेड आटा लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा मैदा या उससे बने प्रॉडक्ट्स भी हमारी डेली रूटीन में शामिल हो गए हैं। ब्रेड, पिज्जा, पास्ता, नूडल्स, बिस्किट, जंक फूड, मोमोज आदि। इसके अलावा सामान्य देशी प्रोसेस से तैयार तेल और घी खाना लगभग खत्म ही हो गया है। उनकी जगह रिफाइंड ऑयल खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन सबमें मिले केमिकल का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। जिनमें कैलोरी घुली होती है जो हमारी बॉडी में बड़ी मात्रा में पहुंच रही है। इसे पचाने में हमारा पाचन तंत्र असमर्थ हो रहा है। यही वजह है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल, ट्रायग्लिसराइड्स, इन्लेमेशन और बहुत सारी चीजें शरीर में बढ़ रहीं हैं जो हार्ट अटैक्स, डायबिटीज आदि बीमारियों को ट्रिगर करती हैं।
Source:
https://www.patrika.com/jabalpur-news/bad-cholesterol-is-causing-the-biggest-effect-of-heart-attack-on-the-health-of-youth-18849938




