News Info

Go back
फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं जान्हवी कपूर, ये लक्षण दिखने पर आप भी हो जाएं सावधान

19 July, 2024, 07:17 AM

फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं जान्हवी कपूर, ये लक्षण दिखने पर आप भी हो जाएं सावधान

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गईं, ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, ऐसे में कुछ संकेतों के दिखने पर सावधान हो जाता चाहिए.

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ जल्द ही सिमनेमाघरों में उतरने वाली है, हालांकि गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सूत्र के मुताबिक, जान्हवी चेन्नई गई थीं और मंगलवार को वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खाया. घर आने के बाद जान्हवी की तबीयत खराब हो गई और वह काफी कमजोरी महसूस कर रही थीं. खराब स्वास्थ्य और कमजोरी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल जान्हवी की हालत ठीक है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

क्या है फूड पॉइजनिंग?

फूड पॉइजनिंग के बारे में अधिकतर लोगों ने सुना होगा. ये दूषित भोजन या पेय पदार्थों के सेवन से होने वाली स्थिति है. दूषित भोजन या पेय पदार्थों के जरिए बैक्टीरिया या वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिसके चलते ये परेशानी हो सकती है. अधिकांश लोग अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं. इसके साथ ही अधुका मांस, कच्ची सब्जियां, गलत तरह से पकाया गया भोजन भी इसकी वजह बन सकता है. यदि आप गर्भवती हैं, 65 वर्ष से अधिक उम्र की हैं या आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है तो आपको जोखिम अधिक होता है. छोटे बच्चों को भी अधिक ख़तरा होता है. खासकर बारिश के मौसम में ये समस्या होती है.

फूड पॉइजनिंग-

फूड पॉइजनिंग के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

बैक्टीरिया: फूड पॉइजनिंग पैदा करने वाले आम बैक्टीरिया में साल्मोनेला, एस्चेरिचिया कोली (ई. कोली), और लिस्टेरिया शामिल हैं.

वायरस: नोरोवायरस और हेपेटाइटिस ए फूड पॉइजनिंग के सामान्य वायरल कारण हैं.

पैरासाइट्स: जिआर्डिया और टोक्सोप्लाज्मा जैसे पैरासाइट्स फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं.

फूड पॉइजनिंग के लक्षण-

फूड पॉइजनिंग के सामान्य संकेतों और लक्षणों में शामिल हैं:

उल्टी
दस्त
पेट में ऐंठन और दर्द
बुखार
थकान और कमजोरी
सिरदर्द
दूषित भोजन खाने के कुछ घंटों के भीतर लक्षण प्रकट हो सकते हैं या विकसित होने में कई दिन लग सकते हैं.

फूड पॉइजनिंग के इलाज-

फूड पॉइजनिंग के गंभीर मामलों में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है, हालांकि हल्के मामलों को घरेलू उपचार से सही किया जा सकता है. आइए जानके हैं इन उपायों के बारे में-

हाइड्रेटेड रहें: उल्टी और दस्त के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए, पानी, शोरबा जैसे तरल पदार्थ पिएं.

आराम करें: अपने शरीर को बीमारी से उबरने में मदद करने के लिए भरपूर आराम करें.

ब्रैट डाइट: ब्रैट डाइट (केला, चावल, सेब की चटनी, टोस्ट) का पालन करें जो पेट के लिए सॉफ्ट होती है और लक्षणों को कम करने में मदद करती है.

अदरक: अदरक की चाय या अदरक पेट को शांत करने और मतली को कम करने में मदद करती है. ऐसे में डाइट में अदरक को जोड़ें.

एप्पल साइडर विनेगर: डाइल्यूट एप्पल साइडर विनेगर बैक्टीरिया को मारने और पेट को आराम देने में मदद कर सकता है. एक गिलास पानी में एक से दो बड़े चम्मच मिलाएं और भोजन से पहले पियें.

दही और प्रोबायोटिक्स: दही या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट का सेवन आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया को फिर से भरने में मदद कर सकता है, जिससे तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है.

फूड पॉइजनिंग से बचाव के उपाय-

-अपने हाथ, बर्तन और खाने की सतह को बार-बार धोएं

-भोजन को सही तापमान पर पकाएं

-जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को तुरंत फ्रिज में रखें

-कच्चा या अधपका मांस, अंडे और सी फूड को खाने से बचें

-यात्रा करते समय बाहर के खाने और पानी से बचें



























Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/janhvi-kapoor-admitted-to-hospital-due-to-food-poisoning-know-its-symptoms-and-preventions-7097654/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help