News Info
Go back
18 July, 2024, 09:31 AM
नसों में खिंचाव क्यों होता है? जानिए कम करने के तरीके
Veins Stretching causes : नसों में खिंचाव या दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और कम करने का तरीका-
Veins Stretching causes : अचानक काम करने या फिर एक्सरसाइज करने के दौरान हमारी नसें खिंच जाती हैं। यह परेशानी काफी लंबे समय तक या कुछ ही दिनों के अंदर ठीक हो जाती है। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको नसों में खिंचाव के पीछे की वजह से बारे में विस्तार से बताएंगे। इस परेशानी को आपको लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं नसों में खिंचाव के पीछे की क्या वजह है?
नसों में खिंचाव के कारण ( Stretched Veins Causes in Hindi )
नसों में दर्द या खिंचाव होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मुख्य रूप से नसों में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेट न होने की वजह से नसों में दर्द या खिंचाव हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं, जैसे-
शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और बी 12 की कमी होने की वजह से भी नसों में खिंचाव हो सकता है।
साइटिका की परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी नसों में बार-बार खिंचाव और दर्द होता है।
कैंसर के कारण भी नसों में खिंचाव हो सकता है।
स्ट्रोक जैसी परेशानी के कारण भी नसों में खिंचाव हो सकता है।
नसों में खून की आपूर्ति न हो पाना
स्ट्रोक या हार्ट से जुड़ी परेशानी के कारण भी नसों में खिंचाव हो सकता है।
मल्टीपल स्केलेरोसिस से जूझ रहे लोगों को भी नसों में खिंचाव की परेशानी महसूस हो सकती है।
नसों में खिंचाव की परेशानी कैसे करें ठीक? - Home Remedies For Stretched Veins
हल्दी का करें प्रयोग
नसों में खिंचाव होने पर आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जिससे दर्द और खिंचाव को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हल्दी में थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स करके इसे गर्म करें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे खिंचाव की परेशानी को कम किया जा सकता है।
नीलगिरी का तेल
नसों में होने वाले खिंचार और दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप नीलगिरी का तेल ले सकते हैं। यह काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल से नसों में दर्द और खिंचाव की परेशानी कम हो सकती है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/common-causes-of-stretch-in-the-nerves-know-how-to-treat-in-hindi-1108481/




