News Info
Go back
18 July, 2024, 09:28 AM
क्या है Frozen Shoulder की समस्या, जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार
What Is Frozen Shoulder: कंधों में गम्भीर दर्द और अकड़न की समस्या को फ्रोजन शोल्डर कहा जाता है। यह समस्या काफी कॉमन है और अक्सर लोगों को इसका सामना करना पड़ सकता है। फ्रोजन शोल्डर की स्थिति में कंधों में दर्द और अकड़न के साथ-साथ कंधों के जोड़ों में स्टिफनेस (Stiffness in shoulder muscles) आ जाती है। जिसकी वजह से उस हिस्से में गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो जाती है। जैसा कि कंधे पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं इसीलिए, इस स्थिति को फ्रोजन शोल्डर (Frozen Shoulder) कहा जाता है।
जिन लोगों को फ्रोजन शोल्डर की समस्या होती है उनके कंधे बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए कंधों से जुड़ा कोई भी काम कर पाना मुश्किल हो जाता है। ये लोग रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम जैसे-कंघी करना, दांतों को ब्रश करना, कार चला पाने और बालों में शैम्पू कर पाने जैसे काम भी नहीं कर पाते, क्योंकि, ऐसा करने समय उनके कंधों में तेज दर्द होता है और उनके लिए हाथ उठा पाना मुश्किल हो जाता है। कुछ गम्भीर मामलों में देखा गया है कि फ्रोजन शोल्डर की वजह से लोगों के लिए काम कर पाना पूरी तरह मुश्किल हो जाता है और अपने कामों के लिए दूसरों की मदद पर निर्भर होना पड़ता है।
क्यों होती है फ्रोजन शोल्डर की समस्या?
कंधे के जोड़ और उसके आसपास के सेल्स को शोल्डर कैप्सूल (Shoulder Capsule) के नाम से जाना जाता है। फ्रोजन शोल्डर की स्थिति में कंधे में शोल्डर कैप्सूल में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह सेशोल्डर कैप्सूल कड़े और मोटे होने लगते हैं। तेज दर्द होने की वजह से इससे कंधों से जुड़ा कोई भी काम कर पाना मुश्किल हो जाता है।
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण क्या हैं? (Symptoms Of Frozen Shoulder)
कंधे में दर्द और अकड़न (Pain or stiffness in shoulder)
रात में दर्द महसूस होना और बार-बार नींद खुलना
हाथों को कंधों या पीठ की तरफ मोड़ते समय बहुत अधिक दर्द महसूस करना
क्या फ्रोजन शोल्डर की समस्या ठीक हो सकती है? (Treatment Of Frozen Shoulder)
फ्रोजन शोल्डर की समस्या आमतौर पर एक तरफ के कंधे में शुरू होती हैं और धीरे-धीरे ये दोनों तरफ के कंधों में महसूस होने लगती हैं। फ्रोजन शोल्डर को ठीक होने में बहुत लम्बा समय लग सकता है। समस्या की गम्भीरता के आधार पर फ्रोजन शोल्डर की समस्या का इलाज किया जाता है। इसमें धीरे-धीरे मरीज का दर्द कम करने और कंधों का मूवमेंट बढ़ाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, कुछ मरीजो को ठीक होने में 2-3 साल तक का समय भी लग सकता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/what-is-frozen-shoulder-what-are-the-first-signs-of-a-frozen-shoulder-in-hindi-1108484/




