News Info
Go back
18 July, 2024, 09:23 AM
Memory Loss Problem: बार-बार भूलने की आदत को दूर करेंगी ये 5 ब्रेन एक्सरसाइज, याददाश्त होगी मजबूत
Special brain exercise that make your brain strong: याददाश्त (Memory) एक मानसिक प्रक्रिया है, जो हमें पिछले अनुभवों, जानकारियों और घटनाओं को याद रखने और पुनः प्राप्त करने की क्षमता प्रदान करती है। यह हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में मदद करती है। याददाश्त ही हमारे दैनिक जीवन के छोटे-बड़े कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करती है। याददाश्त को तीन मुख्य प्रकारों में बांटा जा सकता है, जिसमे पहली है, संवेदी स्मृति (Sensory Memory), जो यह तात्कालिक जानकारी को बहुत ही कम समय के लिए संग्रहित करती है। दूसरी है, अल्पकालिक स्मृति (Short-Term Memory) जो थोड़ी देर के लिए जानकारी को संग्रहित करती है और तीसरी है, दीर्घकालिक स्मृति (Long-Term Memory) जो कि जानकारी को लंबी अवधि के लिए संग्रहित करती है। याददाश्त बढ़ाने और मस्तिष्क को सक्रिय रखने के लिए ब्रेन एक्सरसाइज बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहां आज हम आपको पाँच ब्रेन एक्सरसाइज बताने जा रहें हैं, जो आपकी याददाश्त को बढ़ा सकती हैं,
पहेलियां और पजल्स हल करें
रोज़ाना विभिन्न प्रकार की पहेलियां और पजल्स जैसे कि क्रॉसवर्ड, सुडोकू, या जिगसॉ पजल्स हल करें। यह मस्तिष्क के तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल को बढ़ाता है और याददाश्त को तेज करता है। इससे दिमाग की दृश्य-स्थानिक क्षमता या विजुअल स्पेशल एबिलिटी में वृद्धि होती है। मेंटल रिलेशन जैसे गेम्स में प्रतिभागी दो 3डी वस्तुओं या अक्षरों की तुलना करता है। उन्हें अक्सर किसी एक्सिस पर घुमाया जाता है। यह बताता है कि क्या वे एक ही छवि हैं या वे मिरर इमेज हैं।
नई भाषाएं सीखें
यह भी आपकी याददाश्त बढ़ाने की मदद करती है। आप एक नई भाषा सीखने के लिए ऐप्स, ऑनलाइन कोर्स या स्थानीय कक्षाओं का उपयोग करें। नई भाषा सीखने से मस्तिष्क में नई नर्व कनेक्शन बनते हैं, जिससे याददाश्त और एकाग्रता में सुधार होता है। साथ ही आपके कौशल में भी विकास होता है।
शारीरिक व्यायाम करें
नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें, जैसे कि योग, एरोबिक्स, दौड़ना या तैराकी आपकी याददाश्त को पढ़ने में मदद करता है। इन शारीरिक गतिविधि से मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे न्यूरॉन की वृद्धि और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
माइंडफुलनेस और मेडिटेशन
ध्यान और माइंडफुलनेस तकनीकों का अभ्यास भी आपकी आवाज को सुधारने का काम करता है। इसके लिए आप डीप ब्रीदिंग, ध्यान या माइंडफुल वॉकिंग कर सकते हैं। यह तनाव को कम करता है, एकाग्रता को बढ़ाता है, और मस्तिष्क के ग्रे मैटर को बढ़ाने में मदद करता है।
नए हुनर सीखें
कोई नया वीडियो अच्छा कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई नया हुनर सीखें, जैसे कि वाद्य यंत्र बजाना, चित्रकारी, या कोई खेल खेलना। नए हुनर सीखने से मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों का व्यायाम होता है और यह यादाश्त को मजबूत करता है।
इन ब्रेन एक्सरसाइज को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करके, आप अपने मस्तिष्क को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रख सकते हैं और याददाश्त को बेहतर बना सकते
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/body-mind-soul/special-brain-exercise-to-get-rid-of-memory-loss-problems-in-hindi-1108599/




