News Info
Go back
18 July, 2024, 09:22 AM
किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है? जानिए इसकी पूर्ति करने का तरीका
What Vitamin Deficiency Causes Foot Pain : विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पैरों में दर्द की परेशानी बार-बार होना भी विटामिन्स की कमी हो सकती है। यह दर्द अक्सर रात के समय ही काफी ज्यादा उठने लगता है। दर्द हल्का या तेज दोनों ही तरह का हो सकता है। हालांकि, अधिकतर मामलों में पैरों में दर्द मांसपेशियों में होने वाली परेशानियों की वजह से भी होती है। इसके अलावा कई बार हल्के-फुल्के चोट लगने के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है। इन सभी परेशानियों में जल्दी रिकवरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स की जरूरत होती है। जी हां, विटामिन्स की मदद से आप काफी हद तक पैरों में दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से पैरों में दर्द होता है?
पैरों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?
विटामिन्स की कमी से पैरों में दर्द होना काफी कॉमन है। इसके अलावा इन विटामिन्स की वजह से काफी ज्यादा थकान और कमजोरी भी होने लगती है। इसके अलावा कुछ मिनरल्स के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से किस विटामिन की कमी से पैरों में दर्द होता है?
विटामिन-डी की कमी ( Foot pain due to vitamin D deficiency)
पैरों में दर्द होने के पीछे विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है। इसके कारण न सिर्फ आपके पैरों में दर्द की परेशानी होती है, बल्कि यह मांसपेशियों में दर्द का कारण भी बनता है। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप कुछ हेल्दी चीजों जैसे- अंडे की जर्दी, दूध इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ समय रोजाना धूप में बैठना भी आपके लिए हेल्दी हो सकता है।
विटामिन-बी12 की कमी ( Foot pain due to vitamin B12 deficiency)
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण भी पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से लाल रक्त कोशिकाएं और नर्व सिस्टम के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप कुछ हेल्दी चीजें जैसे- सैल्मन फिश, रेड मिट, बादाम का दूध, दही, अंडे इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
कुछ मिनल्स की कमी से भी होता है पैरों में दर्द?
आयरन की कमी से भी पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए पालक, अनार इत्यादि का सेवन करें।
मैग्नीशियम की कमी के कारण भी लोगों को पैरों में दर्द, पीठ में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत जांच की जरूरत होती है। शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए आप नट्स, बीज जैसी चीजों का सेवन करें।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/which-vitamins-deficiency-causes-foot-pain-at-night-in-hindi-1108106/




