News Info
Go back
18 July, 2024, 09:18 AM
सेहत के लिए जरूरी है प्रोटीन, ये 4 हाई प्रोटीन ड्रिंक्स आपको रखेंगे फिट और हेल्दी
खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए आप इन 4 प्रोटीन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें किस तरह घर पर तैयार करें।
हाई प्रोटीन ड्रिंक्स आपको रखेंगे फिट और हेल्दी
खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हम सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। क्योंकि ये तत्व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन भी एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो हमारे शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है। शोध के अनुसार, प्रोटीन का नियमित सेवन आपकी भूख को नियंत्रित करने के साथ उसे टोन करने में भी मदद करता है। वहीं अगर बात गर्मी के मौसम की करें तो इस दौरान शरीर में कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ जाता है, जैसे डिहाईड्रेशन, कमजोरी, थकान आदि। ऐसे में प्रोटीन का सेवन ही एक मात्र सहारा है, जो आपको इस सीजन में फिट और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए कुछ प्रोटीन ड्रिंक (Healthy Protein Drinks) की जानकारी लेकर आये हैं, जो आपको गर्मियों के मौसम में हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
प्रोटीन से भरपूर सत्तू शेक
सत्तू प्रोटीन से भरपूर आहार होता है। जो पेट को हेल्दी रखने के साथ उसे ठंडक भी प्रदान करता है। अगर गर्मियों के मौसम में सत्तू का शेक पिया जाए, तो इससे पेट की गर्मी को कम किया जा सकता है। यह हल्का भारी भोजन माना जाता है। अगर आप सुबह सत्तू शेक पीते हैं तो आपको दिनभर भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। इसके लिए आपको ब्लेंडर में 3- 4 बड़े चम्मच सत्तू के लेने हैं, अब उसमें एक गिलास ठंडा पानी डालना है। अब इन सभी चीजों को एक साथ बेलण्डर में डालकर ब्लेंड कर दें। इस तरह आपका सत्तू शेक तैयार हो जायेगा।
पालक एवोकाडो शेक
इस शेक को बनांने के लिए सबसे पहले आपको धुली हुई पालक लेना है अब इसे काट लेना है। काटने के बाद इसमें थोड़ा दही मिला लेना है। अब इसमें एवोकाडो और फ्रोजन केले एड कर देना है। इन सभी चीजों को एक साथ मिक्सी में डाल कर ब्लेंड कर लेना है। इस तैयार शेक में थोड़ा शहद और एक दो टुकड़े बर्फ के मिलाएं। अब यह शेक पीने के लिए तैयार है।
ओट्स- चिया सीड्स शेक
पौष्टिक प्रोटीन शेक बनाने के लिए केले के टुकड़े काट लें और उन्हें दूध में मिला लें। अब एक ब्लेंडर में केलों के टुकड़े और दूध के मिश्रण के साथ बिना बीज वाले खजूर, भीगे हुए चिया सीड्स और बर्फ के टुकड़े डालें। इन सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड करें। अब कुछ मात्रा में ओट्स मिलाएं। एक बार फिर से बेलेंडर की मदद से ब्लेंड करें। इस तैयार शेक को गिलास में निकाल लें। इसे अच्छा लुक देने के लिए आप ऊपर काजू और किशमिश की टॉपिंग भी कर सकते हैं।
कॉफी से तैयार प्रोटीन शेक
कॉफी प्रोटीन शेक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ब्लेंडर में एक गिलास दूध, एक चम्मच कॉफी, दो फ्रोजन केले पर और आधा कप ओट्स मिल्क लेना है। अब इन सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर देना है। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर और पीनट बटर मिलाकर दोबारा बेल्ड कर लें। इस तरह आपका कॉफी प्रोटीन शेक तैयार हो जायेगा।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
प्रोटीन से भरपूर ये शेक आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमन्द हो सकते हैं। लेकिन इनका अधिक सेवन करने से हमेशा बचें। क्योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/fitness-to-stay-fit-and-active-4-high-protein-drinks-should-be-included-in-the-diet-in-hindi-1085368/




