News Info
Go back
18 July, 2024, 09:07 AM
Memory Badhane Ke Upay: मेमरी करनी है शार्प तो कराएं ये 4 एक्सरसाइज, बच्चा कभी नहीं भूलेगा पढ़ी हुई चीज
बच्चों की मेमरी बढ़ाने के उपाय
How to boost kids memory: स्ट्रेस, भागदौड़ और एंग्जायटी जैसी परेशानियों के बीच लोगों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर तो पड़ता ही है। साथ ही उनकी ब्रेन फंक्शनिंग और याद रखने की क्षंमता पर भी असर पड़ता है। इससे लोगों को चीजें याद रखने में भी दिक्कत हो सकती है। वहीं, बड़ों के अलावा बच्चों में भी डर, घबराहट और अन्य कारणों से पढ़ी हुई चीजें याद रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप अपनी या अपने बच्चों की मेमरी बढ़ाने के लिए ये उपाय (Ways to boost kids memory) कर सकते हैं।
नोट्स बनाएं
ऑनलाइन स्टडीज के दौर में बच्चों में लिखने और याद करने की आदत भी कम देखी जाती है। लेकिन, अगर आपको पढ़ा हुआ याद रखना है तो आपको लिखकर नोट्स बनाने की आदत अपनानी चाहिए। इससे आपको चीजें आसानी से याद रह जाती हैं और आपकी सोचने की शक्ति भी बेहतर हो सकती है।
ध्यान करवाएं
दिमाग को शांत रखने के लिए आप हर दिन कम से कम 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। फोकस बढ़ाने के लिए मेडिटेशन या ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। इससे मन शांत रखने में भी मदद होती है और एकाग्रता बढ़ सकती है।
ब्रेन गेम्स की प्रैक्टिस करें
डिजिटल क्रांति से पहले जो खेल स्टुडेंट्स के बीच पॉप्युलर थे उनकी तरफ एक बार फिर ध्यान दें। आप चेस या शतरंज खेल सकते हैं, पजल्स सॉल्व कर सकते हैं या सुडोकू खेल सकते हैं। इससे आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल भी बेहतर होगी।
कसरत करें
खेलने-कूदने, फिजिकल एक्टिविटीज करने, रस्सी कूदने और योगाभ्यास करने जैसी एक्टिविटीज शरीर के साथ ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे आपकी ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर होती है।
नियम बनाएं
बच्चों को अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करना भी सिखाएं। बच्चों के पढ़ने-लिखने, खेलने और खाना खाने के लिए दिन में एक समय निश्चित करें और उन्हें उस शेड्यूल को फॉलो करने के लिए कहें। इससे बच्चे तनाव से बच सकेगा और वह बिना घबराए पढ़ाई कर सकता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/parenting-try-these-exercises-to-boost-kids-memory-in-hindi-1108889/




