News Info
Go back
18 July, 2024, 09:05 AM
Basil Tea Benefits: बारिश के मौसम में बार-बार हो रही सर्दी-खंसी से परेशान? ऐसे करें तुलसी की चाय का सेवन
Remedies for a good health: खराब मौसम हो या बदलता हुआ मौसम हमेशा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ा देता है, लेकिन इनसे जड़ से छुटकारा पाने के लिए कुछ देसी व नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
तुलसी (Ocimum sanctum), जिसे पवित्र तुलसी या होली बेसिल भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में तुलसी को उसके कई औषधीय गुणों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे देश भारत में यह पौधा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसके चिकित्सीय लाभ भी हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से बचने के लिए तुलसी की चाय बेहद फायदेमंद होती है। तुलसी (बेसिल) में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल, और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं, तो क्यों न आप भी इस बरसात के मौसम में तुलसी की चाय का सेवन करें। लेकिन इससे पहले आपको इसके फायदे पता होने चाहिए चलिए जानते हैं, तुलसी की चाय के कुछ महत्वपूर्ण फायदे,
इम्यूनिटी बढ़ाना
तुलसी में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। इसलिए इसे इम्यून सिस्टम की मजबूत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
सर्दी-खांसी से राहत
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से रक्षा करते हैं। तुलसी की चाय गले की खराश को कम करती है और कफ को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आपको सर्दी खांसी की समस्या होने लगी है, तो आपको भी एक बार तुलसी की चाय बनाकर उसका सेवन कर लेना चाहिए।
तनाव कम करना
तुलसी में एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं, क्योंकि इसमें एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है। शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार के तनाव को कम करने के लिए तुलसी की चाय से फायदा मिल सकता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
तुलसी की चाय में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को साफ और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा की बीमारियों के इलाज में किया जाता है और यह बालों को भी मजबूत बनाती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होती है और गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
तुलसी की चाय बनाने का तरीका
सामग्री
- 10-12 तुलसी के पत्ते
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
- 1 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
विधि
1. एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबालें।
2. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें तुलसी के पत्ते डालें और इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें।
3. अब इस मिश्रण को छान लें और कप में डालें।4. अगर चाहें तो स्वाद के लिए 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
5. आपकी तुलसी की चाय तैयार है। इसे गरमागरम पिएं।
तुलसी की चाय बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से बचने का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। इसके नियमित सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं और मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/health-benefits-of-basil-tea-in-changing-weather-in-hindi-1108854/




