News Info

Go back
दिल्ली में बच्चों में फैल रही है ये अजीब बीमारी, हाथों-पैरों पर दिखने लगते हैं छाले

18 July, 2024, 09:01 AM

दिल्ली में बच्चों में फैल रही है ये अजीब बीमारी, हाथों-पैरों पर दिखने लगते हैं छाले

हैंड, फुट और माउथ डिजिज के लक्षण क्या हैं? ( Symptoms of Hand, Foot and Mouth Disease)
डॉ. चुघ ने आहे कहा, "ये केसेस खासतौर पर 1-7 वर्ष तक की आयु के बच्‍चों में देखने को मिल रहे है।'' ज्‍यादातर केसेस में यह संक्रामक बीमारी बुखार के साथ शुरू होती है। इसके अलावा ये लक्षण ( HFMD Disease symptoms) दिखायी देते हैं-

बेचैनी

इसके बाद मुंह, हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों पर दर्द के साथ घाव और छाले दिखाई देते हैं।

बच्चों को खाने-पीने में दिक्कत होना

हैंड, फुट और माउथ डिजिज के कारण (Hand, Foot and Mouth Disease Causes)
कुछ मामलों में, विशेष रूप से एंटरोवायरस 71 के साथ, यह बीमारी वायरल मैनिंजाइटिस या एन्सेफलाइटिस जैसे कुछ गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है। यह वायरस नजदीकी संपर्क, खांसने या छींकनेकी वजह से तैयार एयरोसेल (Aerosol) और दूषित सतहों के संपर्क में आने से फैलता है। इंफेक्शन फैलने का डर उन स्थानों पर अधिक होती है जहां बच्चे अधिक जमा होते हैं। जैसे स्कूलों और डे-केयर सेंटरों में जाने वाले बच्चों में यह बीमारी तेजी से फैलती है।

बचाव के उपाय क्या हैं? (How to prevent Hand, Foot and Mouth Disease)
डॉ. अतुल गोगिया (सर गंगा राम अस्पताल में संक्रामक रोगों के वरिष्ठ सलाहकार और प्रमुख) का कहना है कि, "यह बीमारी कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाती है। आमतौर पर 2 सप्ताह तक की अवधि में बच्चे ठीक हो जाते हैं। हालांकि, इससे बचाव के लिए बच्‍चों को गर्मी और उमस के मौसम (Humid and hot weather) में यह बीमारी तेजी से फैलती है।

डॉ. चुघ ने बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि, बुखार, मुंह में छाले (Mouth ulcer) और हाथों और पैरों पर छाले (Foot ulcers) या फोड़े जैसे लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर से सम्पर्क करें।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/news/cases-of-hand-foot-and-mouth-disease-in-kids-in-delhi-on-rise-in-hindi-1108809/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help