News Info

Go back
15 दिन तक चीनी न खाने से क्या होगा? जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

18 July, 2024, 08:59 AM

15 दिन तक चीनी न खाने से क्या होगा? जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

Quit Sugar For 15 Days : हम में से कई लोग चीनी से बनी चाय, कॉफी, मिठाईयां इत्यादि चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन चीनी को सफेद जहर का नाम दिया गया है क्योंकि इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। जी हां, चीनी का अगर आप काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वहीं, अगर आप चीनी खाना छोड़ते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। मुख्य रूप से लगातार 15 दिनों तक चीनी खाना छोड़ने से आपका वेट लॉस तेजी से होता है। इसके अलावा कई अन्य लाभ हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको चीनी खाना छोड़ने से शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं लगातार 15 दिनों तक चीनी खाना छोड़ने से क्या होगा?

वजन होगा कम
काफी ज्यादा चीना खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। चीनी में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, लेकिन इसमें पोषक तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में चीनी के सेवन से मोटापे का जोखिम बढ़ जाता है। अतिरिक्त चीनी का सेवन कम करने या सीमित करने से आप उतनी कैलोरी कम कर लेते हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल करता है। 

हार्ट का खतरा करे कम
रिसर्च में पाया गया है कि मीठे ड्रिंक आपके एचडीएल (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और आपके ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा सकते हैं, जो एक वसा है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कम और उच्च ट्राइग्लिसराइड्स हृदय रोग के लिए महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं। ऐसे में अगर आप चीनी का सेवन कम कर देते हैं, तो इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है। 

डायबिटीज रहेगा कंट्रोल
अगर आपको प्रीडायबिटीज़ या डायबिटीज है, तो आपको चीनी का सेवन कम कर दें। चीनी छोड़ने से आपका ब्लड शुगर काफी हद तक कम हो सकता है। अगर आप अनियंत्रित ब्लड शुगर को कंट्रोल कर लेते हैं, तो इससे काफी हद तक शुगर की वजह से होने वाले आंख, गुर्दे और तंत्रिका क्षति के जोखिम को कम कर सकते हैं। 

दांतों की सड़न हो जाएगा कम 
लगातार 15 दिनों तक अगर आप चीना का सेवन करना छोड़ देते हैं, तो इससे चीनी की वजह से मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में आपके दांतों की सड़न काफी हद तक कम हो जाएगा। साथ ही यह मुंह से आने वाली बदबू को भी कम कर सकता है। 








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/quit-sugar-for-15-days-to-see-these-changes-in-your-body-in-hindi-1108503/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help