News Info
Go back
18 July, 2024, 08:56 AM
हार्ट फेलियर से कई घंटों पहले देखे जा सकते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर किया तो बढ़ सकती है परेशानी
Heart failure symptoms: हार्ट हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसमें होने वाली किसी न किसी प्रकार की छोटी-मोटी समस्या भी बाद में हार्ट फेलियर के लक्षण भी हो सकता है। जानें ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में।
हार्ट फेलियर के संकेत (Early Signs Of Heart Failure)
हार्ट फेलियर, जिसे हृदय विफलता भी कहा जाता है, एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें हृदय अपनी पंपिंग क्षमता खो देता है और पर्याप्त रक्त प्रवाह को बनाए नहीं रख पाता। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हार्ट फेलियर मुख्यतः 2 प्रकार का होता है, सिस्टोलिक हार्ट फेलियर, जो हृदय की पंपिंग क्षमता कम हो जाती है। दूसरा है डायस्टोलिक हार्ट फेलियर, जिसमें हृदय ठीक से भर नहीं पाता, यानी पंपिंग के लिए पर्याप्त रक्त नहीं मिलता। हार्ट फेल (हृदय विफलता) एक गंभीर स्थिति है, जिसमें हृदय ठीक से काम नहीं कर पाता है और शरीर के आवश्यक अंगों को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाते। हार्ट फेल होने से पहले कुछ चेतावनी संकेत होते हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यहाँ पाँच मुख्य लक्षण बताए गए हैं।
श्वास की तकलीफ (Dyspnea)
सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट अटैक आने का एक लक्षण हो सकता है जो की सबसे सामान्य और महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि के बाद या आराम करते समय भी सांस लेने में कठिनाई महसूस होना आपको परेशानी में डाल सकता है। वहीं फेफड़ों में तरल पदार्थ का जमाव हो सकता है, जो श्वास की तकलीफ का कारण बनता है।
थकान और कमजोरी (Fatigue And Weakness)
सामान्य गतिविधियों के दौरान या बाद में अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस करना, हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण हो सकता है जिसे आपको मुख्य रूप से इग्नोर नहीं करनाचाहिए। यह हृदय का सही तरीके से पंप न कर पाने की वजह से होता है, जिससे मांसपेशियों और ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती।
शरीर में सूजन बढ़ना (Edema For Body)
एडेमा (Edema) एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों में अतिरिक्त तरल पदार्थ का जमा हो जाना शामिल है, जिससे सूजन और फुलाव होता है। यह आमतौर पर पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे में होता है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है, जिस वजह से पैरों, टखनों, और पेट में सूजन हो सकती है। यह रक्त प्रवाह में रुकावट और शरीर में तरल पदार्थ का जमाव के कारण होती है और हार्ट अटैक का कारण बन सकती है इसलिए इग्नोर ना करें।
अनियमित दिल की धड़कन (Irregular Heartbeat)
धड़कनों की गति का सामान्य होना बेहद आवश्यक है। इनका असामान्य होना कई तरीके की बीमारियों का संकेत हो सकता है जिसमें से मुख्य दिल की बीमारी है। दिल की धड़कन तेज़ हो जाना या अनियमित धड़कन महसूस होना हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। इसलिए अपना सैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें और दिल को स्वस्थ रखने की कोशिश करें।
भूख में कमी और मतली (Loss Of Appetite And Nausea)
भूख में कमी और अक्सर उल्टी या मतली महसूस होना भी इसका एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। हृदय विफलता के कारण पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे ये लक्षण उत्पन्न होते हैं, जिसको आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/early-signs-and-symptoms-heart-failure-in-hindi-1108831/




