News Info

Go back
Diabetes के मरीजों के लिए मीठा जहर हैं ये 5 फल, भूलकर भी न बनाएं डाइट का हिस्सा

17 July, 2024, 08:53 AM

Diabetes के मरीजों के लिए मीठा जहर हैं ये 5 फल, भूलकर भी न बनाएं डाइट का हिस्सा

पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल हानिकारक साबित हो सकते हैं। Diabetes एक गंभीर बीमारी है जिसे दवाओं और सही खानपान से कंट्रोल किया जाता है। इसके कुछ फलों से भी परहेज करना चाहिए|
Diabetes एक ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में कई लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है और यह एक बार होने पर जीवनभर व्यक्ति के साथ ही रहती है। हालांकि, कुछ दवाओं, सही खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलावों की मदद से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि खानपान में हुई छोटी सी लापरवाही भी इस स्थिति को बदतर बना सकती है।

ऐसे में फल खाते समय भी डायबिटीज पीड़ित व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए कि कौन- सा फल उनके लिए फायदेमंद है और कौन सा हानिकारक। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिन्हें हाई नेचुरल शुगर होने की वजह से डायबिटीज पीड़ित व्यक्ति को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।


Diabetes के मरीजों के लिए मीठा जहर हैं ये 5 फल, भूलकर भी न बनाएं डाइट का हिस्सा
पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल हानिकारक साबित हो सकते हैं। Diabetes एक गंभीर बीमारी है जिसे दवाओं और सही खानपान से कंट्रोल किया जाता है। इसके कुछ फलों से भी परहेज करना चाहिए।


Diabetes के मरीजों के लिए मीठा जहर हैं ये 5 फल, भूलकर भी न बनाएं डाइट का हिस्सा
डायबिटीज के मरीज न खाएं ये 5 फल (Picture Credit- Freepik)
HIGHLIGHTS
Diabetes एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
इसे दवाओं और सही खानपान की मदद से काफी हद तक कंट्रोल किया जाता है।
ऐसे में कुछ फल भी ऐसे हैं, जिन्हें डाइट से बाहर करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Diabetes एक ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में कई लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है और यह एक बार होने पर जीवनभर व्यक्ति के साथ ही रहती है। हालांकि, कुछ दवाओं, सही खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलावों की मदद से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि खानपान में हुई छोटी सी लापरवाही भी इस स्थिति को बदतर बना सकती है।

ऐसे में फल खाते समय भी डायबिटीज पीड़ित व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए कि कौन- सा फल उनके लिए फायदेमंद है और कौन सा हानिकारक। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिन्हें हाई नेचुरल शुगर होने की वजह से डायबिटीज पीड़ित व्यक्ति को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- तेजी से Blood Sugar बढ़ाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, Diabetes के मरीज भूलकर भी न करें इन्हें डाइट में शामिल

केले
पौष्टिक फलों में से एक केला अपने गुणों की वजह से जाना जाता है और इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे भी मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से जहां कहीं समस्याओं से राहत मिलती है, तो वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे खाने हानिकारक हो सकता है। केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसकी वजह से इन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

चेरी
लाल रंग की छोटी-सी चेरी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हेल्दी नहीं मानी जाती। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ज्यादा मात्रा में इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो कम मात्रा में ही चेरी खाएं।

आम
फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हानिकारक हो सकता है। हाई शुगर होने की वजह से इसे खाना डायबिटीज पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। यह हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जिसे खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है।

पाइनएप्पल
विटामिन और ब्रोमेलैन जैसे एंजाइम्स से भरपूर पाइनएप्पल में भी चीनी की भारी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से डायबिटीज के इसे खाने से परहेज करना चाहिए। मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ हाई शुगर कंटेंट ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको यह बीमारी है, तो जितना हो पाइनएप्पल खाने से बचें।

अंगूर
अंगूर एक ऐसा फल है, जिसे लगभग हर कोई बड़े चाव से खाता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है, तो इससे दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर होगा। इनमें भी शुगर की अच्छी-खासी मात्रा होती है और आकार में छोटे होने की वजह से अक्सर इन्हें ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बन सकते हैं।












Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-fruits-you-should-avoid-to-eat-in-diabetes-23760163.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help