News Info
Go back
6 July, 2024, 06:40 AM
दुबले-पतले लोगों को भी हो सकती है High BP की समस्या, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
High Blood Pressure Causes: दुबले लोगों को भी हाई बीपी का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 मुख्य कारण और कुछ बचाव के उपाय-
High Blood Pressure Symptoms: आजकल हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक आम बीमारी बनती जा रही है. यह चिंता की बात है कि केवल मोटे लोगों को ही नहीं, बल्कि दुबले-पतले लोगों को भी हाई बीपी का खतरा बढ़ रहा है.
ज्यादातर लोगों को लगता है कि हाई बीपी सिर्फ मोटापे से जुड़ी समस्या है. सच तो यह है कि कई अन्य कारण भी हैं, जो दुबले लोगों में भी हाई बीपी का खतरा बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 मुख्य कारण और कुछ बचाव के उपाय-
हाइपरटेंशन का रिस्क बढ़ाते हैं ये 3 कारण (High BP Causes in Hindi)
1. खानपान
ज्यादातर नमक, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट और ट्रांस फैट का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. पोषक तत्वों की कमी होना इसका बड़ा कारण है. पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स की कमी भी हाई बीपी का कारण बन सकती है. इसके अलावा फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
2. लाइफस्टाइल
ज्यादा तनाव शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसके अलावा शराब और धूम्रपान ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं. साथ ही रोजाना एक्सरसाइज न करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
3. नींद की कमी
पर्याप्त नींद न लेना इसका कारण हो सकता है. नींद की कमी तनाव हार्मोन को बढ़ा सकती है और ब्लड प्रेशर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है.
4. मोटापा
मोटापा हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का एक प्रमुख जोखिम कारक है. लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है. दुबले-पतले या फिट लोग भी हाई बीपी का शिकार हो सकते हैं.
बचाव के उपाय
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट का सेवन बढ़ाएं. नमक, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट और ट्रांस फैट का सेवन कम करें.
रोजाना एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
योग, ध्यान या गहरी सांस लेने के व्यायाम जैसी तनाव कम करने वाली एक्टिविटी करें.
पर्याप्त नींद लें. हर रात 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
धूम्रपान और शराब से बचें. धूम्रपान और शराब ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं.
अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/these-are-the-reasons-why-younger-generations-have-high-blood-pressure-in-hindi-7060776/




