News Info

Go back
पीरियड्स में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान! बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा

5 July, 2024, 01:49 PM

पीरियड्स में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान! बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा

पीरियड्स का असर हर महिला पर अलग तरीके से हो सकता है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स में इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको इन्हें इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि बॉडी में दिखाई देने वाले सारे लक्षण नॉर्मल ही हों। दरअसल, पीरियड्स के समय कुछ लक्षण खतरनाक बीमारी की तरफ भी इशारा कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स के दौरान दिखने वाले ये लक्षण कुछ टाइप के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

हैवी ब्लीडिंग
हैवी ब्लीडिंग की वजह से हर एक से दो घंटे में पैड्स चेंज करना बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। इस तरह का हैवी ब्लड फ्लो यूट्रस में इंफेक्शन की तरफ इशारा कर सकता है। इतना ही नहीं ये लक्षण कैंसर सेल्स डेवलपमेंट का संकेत भी दे सकता है। 

भयंकर दर्द
अगर आपको निचले हिस्से में भयंकर दर्द महसूस होता है तो आपकी बॉडी में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। पीरियड्स के दिनों में हर समय या फिर थोड़ी देर रुक-रुक कर इस तरह का असहनीय दर्द महसूस होना, कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है इसलिए समय रहते सावधान हो जाइए। इसके अलावा कमर के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द महसूस होना पेल्विक कंजेशन और यूट्राइन कॉन्ट्रेक्शन का संकेत हो सकता है।

ब्लड क्लॉट्स 
पीरियड्स के दिनों में ब्लीडिंग के दौरान ब्लड क्लॉट्स दिखाई देना खतरे का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। थायरॉइड और पीसीओएस जैसी बीमारियों की वजह से ब्लड क्लॉट्स बन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने बड़े साइज के ब्लड क्लॉट्स होंगे, आपकी सेहत के ऊपर मंडरा रहा खतरा भी उतना ही बड़ा होगा।



Source:

https://www.indiatv.in/health/symptoms-during-periods-sign-of-this-type-of-cancer-be-aware-2024-07-04-1057726
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help