News Info

Go back
क्या आपको भी आती है दोपहर में बहुत तेज नींद, तो इसके पीछे हो सकते हैं ये कारण

5 July, 2024, 01:07 PM

क्या आपको भी आती है दोपहर में बहुत तेज नींद, तो इसके पीछे हो सकते हैं ये कारण

क्या आपके साथ ऐसा होता है कि आपको दोपहर में बहुत तेज नींद आने लगती है। अगर हां तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। दरअसल ज्यादा नींद आने की समस्या को हाइपरसोम्नीया (Hypersomnia) कहा जाता है। ज्यादा नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए जानें क्या-क्या हो सकती है ज्यादा नींद आने की वजहें।
ज्यादा नींद आने की समस्या को हाइपरसोम्नीया कहा जाता है।
ज्यादा नींद आने के पीछे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
ज्यादा खाना खाने की वजह से भी नींद आती है।

हमारे शरीर को पोषण के लिए खाने और पानी की जरूरत होती है, वैसे ही पर्याप्त नींद भी शरीर को एनर्जेटिक बनाएं रखने के लिए जरूरी है। किसी व्यक्ति को पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7- 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूरी होती है, जिसकी पूर्ति ज्यादातर रात में ही होती है, लेकिन हर वक्त नींद का आना भी एक शारीरिक समस्या है, जिसे हाइपरसोमनिया (Hypersomnia) कहते हैं।

ये एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को ज्यादातर दिन में नींद आती है और इसकी वजह से उनकी रोजमर्रा की लाईफ प्रभावित होने लगती है। इसलिए अगर आपको भी बार-बार नींद आती रहती है, खासकर दोपहर के समय, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए उन वजहों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

शारीरिक मेहनत के कारण
कुछ लोग दिन में और रात में बहुत अधिक मेहनत का काम करते हैं, जिससे दिन के समय तेज नींद आती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को पूरी रात और दिन में थोड़ा भी काम करने पर भी दोपहर में तेज नींद आती है।

किसी भी बीमारी के कारण
व्यक्ति के शरीर में किसी बीमारी का होना भी दिन में नींद आने की वजह हो सकती है, जैसे कि डाइबिटीज और एनीमिया के कारण भी दिन में बहुत नींद आती है।

नींद पूरी न होने के कारण
रात के अपर्याप्त नींद के कारण भी दोपहर में नींद आने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर को पूरा आराम न मिलने की वजह से होता है।

खाने में कार्ब्स की अधिकता के कारण
कुछ लोगों को खाने में चावल, आलू, मीठा आदि जैसे कार्ब्स युक्त खाना पसंद होता है। ऐसे में दोपहर के खाने में यदि आप कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना खाते हैं, तो इस वजह से भी ज्यादा नींद आने की समस्या होने लगती है।

ओवर ईटिंग के कारण
अक्सर लोग दोपहर में आराम से बैठ कर खाना खाते हैं और ऐसे में अगर खाना ज्यादा स्वादिष्ट है, तो ज्यादा खा लेते हैं। इससे काफी भारीपन महसूस होता है और शरीर आलस से भर जाता है। इसलिए भी नींद आने लगती है।

खाना पचाने में एनर्जी वेस्ट होने के कारण
दोपहर में जब हम सभी खाना खाते हैं, तो इसे पचाने में हमारे शरीर की ज्यादा एनर्जी वेस्ट हो जाती है। इससे हमारे दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता और ऑक्सीजन की कमी के कारण भी नींद आने लगती है।








Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-why-do-we-feel-sleepy-in-the-afternoon-know-the-reasons-behind-it-23752910.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help