News Info

Go back
Diabetes में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किसका करते हैं इस्तेमाल? जानें इसके बारे में

4 July, 2024, 07:07 AM

Diabetes में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किसका करते हैं इस्तेमाल? जानें इसके बारे में

एचबीए1सी डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर (ग्लूकोज) कंट्रोल का एक जरूरी मापक है.

What is HbA1c level In Diabetes: हाई ब्लड शुगर, जिसे हाइपरग्लाइसीमिया भी कहा जाता है, डायबिटीज रोगियों के लिए एक गंभीर समस्या हो सकती है. यह न केवल डायबिटीज के लक्षणों को बढ़ा देता है, बल्कि हृदय, गुर्दे, आंखों और पैरों सहित महत्वपूर्ण अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

एचबीए1सी (HbA1c), जिसे ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन भी कहा जाता है, यह डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर (ग्लूकोज) कंट्रोल का एक जरूरी मापक है. यह टेस्ट पिछले 2-3 महीनों में खून में औसत ग्लूकोज स्तर का आकलन करता है.

क्या होता है एचबीए1सी?
एचबीए1सी को ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन के नाम से जाना जाता है. यह तब बनता है जब शरीर में मौजूद ग्लूकोज (शर्करा) रेड ब्लड सेल्स से चिपक जाता है. शरीर चीनी का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, इसलिए यह ब्लड सेल्स से चिपक जाता है और ब्लड में जमा हो जाता है. रेड ब्लड सेल्स लगभग 2-3 महीने तक एक्टिव रहती हैं, यही वजह है कि रीडिंग तिमाही आधार पर ली जाती है

डायबिटीज में एचबीए1सी लेवल कितना होना चाहिए?
स्वस्थ व्यक्तियों के लिए- 5.7% से कम
प्री-डायबिटीज- 5.7% से 6.4%
टाइप 2 डायबिटीज- लक्ष्य- 7% से कम अधिकांश मामलों में- 6.5% से 7.5% गर्भवती महिलाओं- 6.0% से कम
टाइप 1 डायबिटीज- लक्ष्य- 7% से कम व्यक्तिगत आधार पर: 6.5% से 8.0%
एचबीए1सी का लेवल कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?
स्वस्थ आहार लें. फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दुबला प्रोटीन खाएं. सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड वसा, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें.
रोजाना एक्सरसाइज करें. इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है.
ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करें.
तनाव ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है. योग, ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी एक्सरसाइज करने से तनाव कम किया जा सकता है.
एचबीए1सी का स्तर कंट्रोल करने के फायदे
डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं का खतरा कम होता है. इनमें हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, अंधापन और नर्वस डैमेज शामिल हैं.
इससे एनर्जी का लेवल और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है.
शरीर से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.




Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/what-should-be-the-hba1c-level-in-diabetes-know-how-to-reduce-its-level-in-hindi-7057447/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help