News Info

Go back
बढ़ते वजन पर लगाम लगाने में असरदार है ओट्स, लेकिन खाने में ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती

2 July, 2024, 07:40 AM

बढ़ते वजन पर लगाम लगाने में असरदार है ओट्स, लेकिन खाने में ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती

Oats For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ओट्स को असरदार फूड माना जाता है। हालांकि इसके लिए आपको ओट्स खाने का सही तरीका पता होना जरूरी है। जानिए मोटापे को कम करने के लिए ओट्स को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

वजन घटाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी इटिंग हैबिट्स बदलने की जरूरत है। डाइट को कंट्रोल किए बिना मोटापा को काबू में करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कितना भी वर्कआउट कर लो उसका असर नहीं दिखेगा। अगर आप जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं,वॉक करते हैं और फिर जमकर हाई कैलोरी डाइट लेते हैं तो कम होने की बजाय और तेजी से बढ़ने लगेगा। अगर मोटापा घटाने के प्लान कर रहे हैं तो नाश्ते में ओट्स को शामिल करें। फाइबर से भरपूर ओट्स वजन घटाने के लिए असरदार फूड साबित होता है। ओट्स में पोषक तत्वों का भंडार है लेकिन ये मोटापा कम करने में भी असरदार काम करता है। 

एक्सपर्ट की मानें को अगर आप रोज 100 ग्राम ओट्स खाते हैं तो इससे तेजी से वजन कम किया जा सकता है। हां इसके लिए जरूरी है कि आपको ओट्स का सही इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए। अगर आप मीठा और दूध वाला ओट्स खाते हैं तो इससे वजन घटाना मुश्किल हो सकता है।

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ओट्स
डाइटिशियन की मानें तो वजन घटाने के लिए आप ओट्स का वेजिटेबल चीला बनाकर खा सकते हैं। ये न सिर्फ खाने में स्वाद लगता है बल्कि इससे वजन भी कंट्रोल रहता है। ओट्स चिल्ला में आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां डाल सकते हैं। जिससे ये फाइबर से भर जाएगा और मोटापा तेजी से कम करेगा। 

मोटापा कम करने में असरदार है ओट्स
ओट्स में घुलनशील फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मोटापा कम करने में मदद करता है। ओट्स खाने से ना सिर्फ शरीर को प्रोटीन मिलता है बल्कि बॉडी एनर्जेटिक भी रहती है। फाइबर और प्रोटीन रिच डाइट होने की वजह से ओट्स चीला खाने के बाद हमें काफी देर तक फुल होने का अहसास होता है और फैट कम होता है। आप नाश्ता, लंच या डिनर कभी भी ओट्स चीला खा सकते हैं।

ओट्स खाने के फायदे
ओट्स न सिर्फ मोटापा घटाने में मदद करता है बल्कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को ओट्स जरूर खाना चाहिए। कब्ज की समस्या से परेशान लोग भी ओट्स जरूर खाएं। ये हाई फाइबर फूड पेट को साफ करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी ओट्स मदद करता है। आपको इसे अपने एक मील में कम से कम जरूर शामिल करना चाहिए।





Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-prepare-oats-for-weight-loss-fast-in-hindi-2024-07-02-1057074
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help