News Info
Go back
29 June, 2024, 07:13 AM
बदलते मौसम में बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर, तो ये 5 Herbal Tea करेंगी आपकी इम्युनिटी बूस्ट
कई सारे लोगों को बरसात का मौसम बेहद पसंद होता है। इस दौरान सुहाना मौसम सभी का मन मोह लेता है। हालांकि सुहाने मौसम के साथ ही इस सीजन में कई बीमारियां भी हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बगलदे मौसम में अपनी इम्युनिटी को बूस्ट किया जाए। आप इन 5 Herbal Tea से अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकते हैं।
मानसून आते ही कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऐसे जरूरी है कि बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए इम्युनिटी मजबूत बनाई जाए।
इसके लिए कुछ हर्बल टी मददगार हो सकती हैं, तो आपकी इम्युनिटी बूस्ट करती हैं।
चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के साथ ही थोड़ी राहत मिली है। देश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून और कुछ हिस्सों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बरसात का मौसम यूं तो बेहद सुहाना होता है, लेकिन इस दौरान कई बीमारियां भी लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। भले ही यह मौसम कई लोगों का पसंदीदा होता है, लेकिन कमजोर होती इम्युनिटी की वजह से लोग अक्सर इस सीजन में बीमार पड़ जाते हैं।
इसलिए मानसून में होने वाली बीमारियों और एलर्जी से खुद को बचाने के लिए जरूरी है कि अपनी इम्युनिटी को बूस्ट किया जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी हर्बल चाय के बारे में, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार हैं।
पेपरमिंट टी
बरसात में मौसम में पेपरमिंट टी पीने का अपना अलग ही मजा है। यह ताजगी से भरने के साथ ही कई सार फायदे भी पहुंचाती है। इस चाय को पीने से पाचन में सुधार होता है, सूजन कम करने में मदद मिलती है, दर्द से राहत मिलती है। साथ ही यह सांसों को ताजा करने के अलावा प्रतिरक्षा भी बढ़ाता है।
कैमोमाइल टी
मानसून में अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप कैमोमाइल टी ट्राई कर सकते हैं। यह तनाव दूर करने के साथ ही बेहतर नींद में भी मदद करती है। साथ यह कोल्ड के लक्षणों को शांत करने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद करती है।
अदरक की चाय
अदरक की चाय, लोगों की पहली पसंद होती है। चाय पीने वाले लगभग हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक की चाय पाचन में मदद करती है, सर्कुलेशन में सुधार करती है और एलर्जी को दूर करती है।
ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ग्रीन टी आमतौर पर वेट लॉस के लिए इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेश प्रोसेस का समर्थन करती है, प्रतिरक्षा को बढ़ाती है और बीमारियों से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद करती है।
शहद और गुलाब की चाय
विटामिन सी से भरपूर, यह चाय इम्युनिटी को बढ़ाती है, गले की खराश से राहत दिलाती है और मानसून के दौरान दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में मदद करती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-five-herbal-tea-in-your-diet-to-boost-immunity-in-monsoon-23748428.html




