News Info

Go back
बारिश के मौसम में ना खाएं बाहर की चीजें

11 July, 2015, 09:34 AM

बारिश के मौसम में ना खाएं बाहर की चीजें

"बारिश में बाहर की चीजें ना खाए, क्योंकि कई बार रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बैक्टीरिया का हमला जल्दी होता है" बरसात के मौसम में बाहर की चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि कई बार रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बैक्टीरिया का हमला जल्दी होता है। फ्राइड फूड न खाएं क्योंकि पाचन क्रिया इस मौसम में धीमी पड़ जाती है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मांसाहार के प्रयोग से भी बचें। बारिश के मौसम में तुलसी, अदरक, पुदीना, हल्दी, हींग, जीरा और करी पत्ते का अधिक सेवन करें क्योंकि ये पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट संबंधी बीमारियों से दूर रखते हैं। इनसे एसीडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इन्हें भी आजमाएं 1. शहद लाभकारी होता है क्योंकि यह आंतों को साफ करता है। 2. दानामेथी, हल्दी और करेले का सेवन करें। ये संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। 3. रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए खट्टे व विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे संतरा आदि खाएं। - See more at: http://www.patrika.com/news/diet-fitness/do-not-eat-street-food-in-rainy-season-1065809/#sthash.aIRbNi9x.dpuf

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help