News Info

Go back
क्या वजन कम करने में फायदेमंद है ब्राउन राइस? एक्सपर्ट से जानिए सही राय

20 April, 2024, 12:13 PM

क्या वजन कम करने में फायदेमंद है ब्राउन राइस? एक्सपर्ट से जानिए सही राय

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए ब्राउन राइस हेल्दी हो सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय?
क्या वजन कम करने में फायदेमंद है ब्राउन राइस? एक्सपर्ट से जानिए सही राय
 VERIFIED
Is brown rice good for weight loss :  शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए ब्राउन राइस हेल्दी हो सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय?
Written by Kishori Mishra |Updated : April 19, 2024 12:59 PM IST
Is brown rice good for weight loss : ब्राउन राइस सफेद चावल की तुलना में हेल्दी माना जाता है। इसलिए कई लोग सफेद चावल के बजाय ब्राउन राइस खाना पसंद करते हैं। हम में से अधिकतर लोगों का मानना है कि ब्राउन राइस में जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। यह बात सच भी है, क्योंकि ब्राउन राइस सफेद चावल की तुलना में कम प्रोसेस्ड किया जाता है। ऐसे में इसमें अधिक फाइबर होते हैं। वहीं, सफेद चावल में फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा जीरो होती है। नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी सिंहा का कहना है कि ब्राउन चावल उन पोषक तत्वों को बरकरार रखता है, जिनकी सफेद चावल में कमी होती है जैसे कि विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट। इन सभी फायदों के बीच कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ब्राउन राइस खाने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तो आइए जानते हैं ब्राउन राइस वजन कम करने में कितना फायदेमंद हो सकता है?

एक कप ब्राउन राइस में मौजूद पोषक तत्व? (Brown rice is surprisingly nutritious)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 कप ब्राउन राइस में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं इन पोषक तत्वों के बारे में-

कैलोरी -  248
कार्ब्स - 52 ग्राम
फाइबर - 3.2 ग्राम
फैट - 2 ग्राम
प्रोटीन - 5.5 ग्राम
थियामिन (बी1) - डीवी का 30%
नियासिन (बी3) - डीवी का 32%
पाइरिडोक्सिन (बी6) - डीवी का 15%
पैंटोथेनिक एसिड (बी) -  डीवी का 15%
आयरन - डीवी का 6%
मैग्नीशियम - डीवी का 19%
फॉस्फोरस - डीवी का 17%
जिंक - डीवी का 13%
मैंगनीज - डीवी का 86%
सेलेनियम - डीवी का 21%, इत्यादि।
क्या वजन घटाने के लिए फायदेमंद है ब्राउन राइस? (Is brown rice good for weight loss?)
प्रोसेस्ड फूड्स की तुलना में ब्राउन राइस आपके बढ़ते वजन को कंट्रोलकरने में प्रभावी हो सकता है। सफेद चावल, सफेद पास्ता और सफेद ब्रेड जैसे प्रोसेस्ड अनाज में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है। ये पोषक तत्व ब्राउन राइस में मौजूद होते हैं।

उदाहरण के लिए, एक कप (158 ग्राम) ब्राउन राइस से आपके शरीर को लगभग 3.5 ग्राम फाइबर प्राप्त हो सकता है। वहीं, 1 कप सफेद चावल में आपको सिर्फ 1 ग्राम से भी कम फाइबर प्राप्त होता है।

फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसलिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं। अगर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, तो आप कम कैलोरी का का उपभोग करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में ब्राउन राइस सफेद चावल की तुलना में वेट लॉस करने में प्रभावी हो सकते हैं।

कुछ जरूर बातें
ब्राउन राइस वेट लॉस के लिए हेल्दी हो सकते हैं, लेकिन इन दिनों मार्केट में कई तरह के प्रिजर्वेटिव चीजें और कलर युक्त राइस मार्केट में मिल रहे हैं। ऐसे चावल से सेहत को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए ब्राउन राइस खरीदते समय उसमें मौजूद इंग्रीडिएंट को जरूर चेक करें।







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/fitness/is-brown-rice-good-for-you-to-lose-weight-in-hindi-1084148/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help