News Info

Go back
Yogurt Benefits: पाचन बेहतर करने से लेकर एलर्जी से बचाने तक, गर्मियों में इन समस्याओं से राहत दिलाता है दही

17 April, 2024, 08:21 AM

Yogurt Benefits: पाचन बेहतर करने से लेकर एलर्जी से बचाने तक, गर्मियों में इन समस्याओं से राहत दिलाता है दही

गर्मियों में कई लोग Yogurt यानी दही को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह गर्मी से बचाने के लिए न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि अन्य कई फायदे भी देता है। वजन कम करने के साथ ही दही पाचन बेहतर करने में भी मददगार है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो योगर्ट देखकर नाक-मुंह बनाते हैं तो एक बार इसके फायदे जरूर जान लें।
गर्मियों में कई लोग योगर्ट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
इसे खाने से सेहत को ढरे सारे फायदे मिलते हैं।
पाचन बेहतर करने के साथ ही यह वजन भी कम करता है।
योगर्ट (Yogurt Benefits) कई लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। इसे दूध को फर्मेंटिंग कर तैयार किया जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे दही भी कहा जाता है। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं। खासकर गर्मियों में मौसम में इसे खाने के कई लाभ होते हैं। हालांकि, बावजूद इसके कई लोग योगर्ट का नाम सुनते ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गर्मियों में योगर्ट यानी दही खाने के गजब के फायदे-

वजन घटाने में मददगार
योगर्ट में मौजूद पोषक तत्व लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं। साथ ही यह लो कैलोरी फूड होता है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाने से आपको भूख कम लगती है और ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। इस तरह यह वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

पाचन बेहतर करे
योगर्ट प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है और पाचन में सुधार करने में सहायता करता है। खासकर गर्मियों जब बढ़ते तापमान की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं आम होती हैं, योगर्ट इसका एक आसान समाधान है।

इम्युनिटी बढ़ाए
मौसम में बदलाव की वजह से अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके चलते संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में योगर्ट में मौजूद इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण गर्मियों के बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं के खिलाफ शरीर को लड़ने में मदद करता है।

त्वचा के लिए गुणकारी
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मददगार होते हैं। अपने इसी गुण की वजह से योगर्ट गर्मियों के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह सूजन संबंधी समस्याओं जैसी त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाता है, जो गर्मी में खराब हो सकती हैं।

एलर्जी से बचाए
योगर्ट अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसे खाने से

एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मौसमी एलर्जी से राहत मिलती है, जो अक्सर गर्मियों में चरम पर होती है।

हड्डियां मजबूत करे
योगर्ट हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जो कमजोर हड्डियों को कर सकती है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-six-surprising-benefits-of-adding-yogurt-in-your-diet-in-summer-23698770.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help