News Info
Go back
17 April, 2024, 08:14 AM
बच्चे कैसे करें रोगों से फाइट, मेमोरी और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?
Kids Immunity Booster: राम नवमीं के अवसर पर स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों को कैसे बनाएं राम जैसा सुयोग्य। रोगों से लड़ने की क्षमता का कैसे करें विकास। साथ ही जानिए दिमाग और स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं?
आजकल खराब लाइफस्टाइल का असर बच्चों की आदतों और सेहत पर साफ नजर आता है। मौसम बदलते ही बच्चे बीमार हो जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों की नजर कमजोर होने लगी है। इम्यूनिटी कमजोर होने लगी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगी है। जिससे दिमाग और शारीर का विकास प्रभावित हो रहा है। आज राम नवमीं के दिन हर माता-पिता की चाहत होगी कि उनका बच्चा भगवान राम के जैसा सहनशील, धैर्यवान, दयालु और मर्यादित हो, लेकिन आजकल के बच्चे क्रोध, ईर्ष्या और असहनशील बनते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि देश का बच्चा, हर युवा बीमारियों से मुक्त हो? बच्चों को योगिक संस्कार देने और सही चीजें बताने की जरूरत है। स्वामी रामदेव से जानते हैं कि बच्चों को कैसे निरोग बनाएं और साथ ही बच्चों को मर्यादा का पाठ कैसे पढ़ाएं?
Hindi Newsहेल्थबच्चे कैसे करें रोगों से फाइट, मेमोरी और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?
बच्चे कैसे करें रोगों से फाइट, मेमोरी और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?
Kids Immunity Booster: राम नवमीं के अवसर पर स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों को कैसे बनाएं राम जैसा सुयोग्य। रोगों से लड़ने की क्षमता का कैसे करें विकास। साथ ही जानिए दिमाग और स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं?
Written By : Pankaj Kumar
Edited By : Bharti Singh
Published on: April 17, 2024 9:07 IST
Follow us onबच्चों को कैसे बनाएं निरोगी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
बच्चों को कैसे बनाएं निरोगी
आजकल खराब लाइफस्टाइल का असर बच्चों की आदतों और सेहत पर साफ नजर आता है। मौसम बदलते ही बच्चे बीमार हो जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों की नजर कमजोर होने लगी है। इम्यूनिटी कमजोर होने लगी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगी है। जिससे दिमाग और शारीर का विकास प्रभावित हो रहा है। आज राम नवमीं के दिन हर माता-पिता की चाहत होगी कि उनका बच्चा भगवान राम के जैसा सहनशील, धैर्यवान, दयालु और मर्यादित हो, लेकिन आजकल के बच्चे क्रोध, ईर्ष्या और असहनशील बनते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि देश का बच्चा, हर युवा बीमारियों से मुक्त हो? बच्चों को योगिक संस्कार देने और सही चीजें बताने की जरूरत है। स्वामी रामदेव से जानते हैं कि बच्चों को कैसे निरोग बनाएं और साथ ही बच्चों को मर्यादा का पाठ कैसे पढ़ाएं?
Pause
Mute
Remaining Time -9:05
Close PlayerUnibots.com
RELATED STORIES
Chagas Disease - India TV Hindi
तेजी से दुनियाभर में फैल रहा Kissing Bug, हर साल 12 हजार लोगों की हो रही मौत, जानें क्या है ये बीमारी
मोटापा बढ़ने के कारण- India TV Hindi
पहले जानें वजन बढ़ने की क्या है वजह, फिर मोटापा कम करने के लिए करें ये काम
Walk- India TV Hindi
अब चाल देखकर पता चल जाएगा, कि आप रात में कितनी देर सोए हैं, ऐसे होगी पहचान
बच्चा-बच्चा बनेगा राम, बचपन से सिखाएं ये गुण
अगर आप बच्चे को भगवान राम के जैसा बनाना चाहते हैं तो बचपन से ही उसे स्वस्थ रखें। स्वस्थ शरीर इंसान के सही विकास में मदद करता है। बच्चे को निरोगी बनाएं, उसके अंदर दया भाव पैदा करें। बच्चे को शारीरिक रूप से बलवान और ताकतवर बनाएं। बच्चे के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता और सही गलत में फर्क करने की क्षमता का विकास करें। बच्चों को सहनशील और धैर्यवान बनाएं। बच्चों को हमेशा सच बोलना और सत्य का आचरण करने की शिक्षा दें।
बच्चों की इम्यूनिटी कैसे मजबूत बनाएं
गिलोय-तुलसी काढ़ा
हल्दी वाली दूध
मौसमी फल
बादाम-अखरोट
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए क्या खिलाएं?
आंवला-एलोवेरा जूस
दूध के साथ शतावर
दूध के साथ खजूर
बच्चों का दिमाग मजबूत कैसे बनाएं?
ब्राह्मी
शंखपुष्पी
अश्वगंधा
बच्चों में 'इम्यूनिटी बूस्टर' टिप्स
खट्टे फल खिलाएं इससे विटामिन-C मिलेगा
कुछ देर धूप में बिठाएं इससे विटामिन-D बढ़ेगा
हरी सब्जियां खिलाएं शरीरिक विकास होगा
बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाएं इम्यूनिटी बढ़ेगी
बच्चों की मेमोरी कैसे शार्प बनाएं
5 बादाम, 5 अखरोट पानी में भिगोएं
अच्छे से पीसकर ब्राह्मी मिलाएं
शंखपुष्पी,ज्योतिषमति डालकर पीएं
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-improve-kids-stamina-memory-and-immunity-2024-04-17-1038875