News Info

Go back
हाल ही में मां बनी हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, Postpartum Period के लिए जरूरी टिप्स

11 April, 2024, 12:46 PM

हाल ही में मां बनी हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, Postpartum Period के लिए जरूरी टिप्स

डिलीवरी के छह महीने बाद का समय, जिसे पोस्टपार्टम पीरियड भी कहा जाता है, महिला के शरीर के लिए रिकवरी का एक महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि शरीर धीरे-धीरे गर्भावस्था के दौरान हुए बदलावों से वापस सामान्य स्थिति में आता है.
Postpartum Period: बच्चे के जन्म के बाद छह महीने का समय एक नई मां के लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस समय में शरीर धीरे-धीरे गर्भावस्था के दौरान हुए बदलावों से वापस सामान्य स्थिति में आता है. इस दौरान खास देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आपकी डिलीवरी हुई है या होने वाली है, तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

डिलीवरी के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है. गर्भावस्था और प्रसव के दौरान शरीर को बहुत नुकसान होता है और रिकवर करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव लाना महत्वपूर्ण है. यह मां के साथ-साथ बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है. ऐसे में पोस्टपार्टम पीरियड के बारे में जानकारी होना आवश्यक है.

डिलीवरी के बाद कैसे करें देखभाल ?
पोस्टपार्टम पीरियड में नई मां को पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिेए. इसके लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
मां और बच्चे को इस दौरान ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए. मां को रात के समय कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है.
इस दौरान चाय या कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. कोल्ड ड्रिंक जैसी शुगर वाली ड्रिंक्स से परहेज करें.
विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्रस जरूर लेना चाहिए. इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है.
इस पीरियड में गैस और कब्ज की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में ताजे फल और सलाद का सेवन करना सेहत के लिए गुणकारी होता है.
डिलीवरी के बाद शरीर में खून की कमी हो सकती है. ऐसे में अपनी डाइट में पालक, चुकंदर जैसी हेल्दी चीजों को शामिल करें.
समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
इन बातों का रखें ख्याल
डिलीवरी के दौरान शरीर को बहुत नुकसान होता है. पोस्टपार्टम पीरियड में शरीर को ब्लीडिंग, थकान, दर्द और संक्रमण का खतरा होता है. ऐसे में सही देखभाल से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है.
पोस्टपार्टम पीरियड में कई महिलाओं को अवसाद, चिंता और थकान महसूस होती है. इस दौरान मां और बच्चे को खास देखभाल की जरूरत होती है.
स्तनपान और शिशु की देखभाल के लिए नई मां को बहुत एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है. मां की सेहत का असर बच्चे पर भी दिखाई देता है.


Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/postpartum-period-care-tips-and-healthy-diet-chart-for-new-mother-6850277/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help