News Info

Go back
World Health Day 2024: ये हैं वो 5 आदतें, वो हर उम्र के इंसान को फॉलो करनी ही चाहिए, आधी बीमारियां खुद रहेंगी दूर

7 April, 2024, 09:21 AM

World Health Day 2024: ये हैं वो 5 आदतें, वो हर उम्र के इंसान को फॉलो करनी ही चाहिए, आधी बीमारियां खुद रहेंगी दूर

अच्छी सेहत न सिर्फ बीमारियों से बचाती हैं, बल्कि पर्सनालिटी भी बेहतर बनाती है. हर कोई हेल्दी रहने की कोशिश करता है लेकिन आज भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार नजरअंदाज करने से सेहत बिगड़ जाती हैं.
बढ़ता वर्क प्रेशर और भागदौड़ वाली जिंदगी में कई बार हम सेहत (Health) को नजरअंदाज करने लगते हैं. कभी सही खानपान नहीं हो पाता तो कभी नींद पूरी नहीं होती है. ऐसे में हेल्थ बिगड़ने लगती है. इसलिए पूरी एहतियात बरतनी चाहिए ताकि हम बीमार ही न पड़ें. सेहत की बेहतरी के लिए कुछ अच्‍छी आदतें अपनाकर कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं. आज वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2024) पर ऐसी 5 हैबिट्स के बारें में जानें जो हमेशा सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.
 
सेहतमंद रहने का सीक्रेट्स हैं 5 हैबिट्स
 
1. सही खानपान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खानपान को सही रखकर आप सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं. इसलिए हर दिन सुबह का ब्रेकफास्ट सही समय पर करना चाहिए. इससे आपकी सेहत दुरुस्त रहती है. खाना कब खाना है और क्या खाना है इसकी सही प्लानिंग रखनी चाहिए. शरीर की जरूरतों के हिसाब से डाइट में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को जोड़ें. हरी सब्जियां, फ्रूट्स इम्यूनिटी को बेहतर बनाकर सेहतमंद रखने में मददगार हैं.
 
2. पानी पीने की आदत डालें
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी है. ऐसे में हाइड्रेटेड रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना चाहिए. शरीर में लिक्विड की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप चाहें तो नारियल पानी, नारंगी, नींबू, तरबूज और ककड़ी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. गर्म पानी भी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होता है. सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से न सिर्फ वेट कंट्रोल में रहता है, बल्कि कई तरह के फ्लू से बचा जा सकता है.
 
3. अच्छी नींद 
बेहतर सेहत के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है. यह मूड और मेमोरी को अच्छा रखने में मदद कर सकती हैं. नई-नई चीजें सीखने में भी नींद मददगार हो सकती है. सही तरह नींद लेने से हार्ट की सेहत भी लंबे समय तक अच्छी रह सकती है. रात में 7-9 घंटे की नींद लेने की आदत बनाएं और सोने-जागने का समय फिक्स करें.
 
4. वर्कआउट-मेडिटेशन
हमेशा सेहतमंद रहना है तो रोजाना एक्सरसाइज यानी वर्कआउट करने की आदत डालें. नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसके साथ ही मेडिटेशन आपके दिमाग को शांत रहने और कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.
 
5. पॉजिटिव रहें
हेल्दी रहने के लिए खानपान, नींद और वर्कआउट के साथ ही पॉजिटिव रहना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि आपकी सोच का सेहत पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है. एक स्टडी में भी बताया गया है कि ऐसे लोग जो अपनी हैल्थ को लेकर पॉजिटिव रहते हैं, दूसरों को मुकाबले कम ही बीमार पड़ते हैं. अच्छी सेहत के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है. हंसने के वैसे तो कई लाभ हैं लेकिन कई स्टडी में पता चला है कि हंसी-मजाक करके या कॉमेडी वीडियो देखने से इंफेक्शन से होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.

Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/world-health-day-good-habits-for-healthy-lifestyle-and-fitness-2659053
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help