News Info

Go back
दिल-ओ-दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाता है Avocado, इन 6 वजहों से बनाएं इसे डाइट का हिस्सा

6 April, 2024, 09:38 AM

दिल-ओ-दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाता है Avocado, इन 6 वजहों से बनाएं इसे डाइट का हिस्सा

पोषक तत्वों से भरपूर Avocado हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसे डाइट में शामिल करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए) से भरपूर होता है जो दिल को फायदा पहुंचाता है। साथ ही यह ब्रेन फंक्शन में सुधार करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। आइए जानते हैं एवोकाडो खाने के कुछ फायदे।
पोषक तत्वों से भरपूर एवाकाडो सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है।
इसे खाने से दिल और दिमाग को ढेर सारे फायदे मिलते हैं।
इतना ही नहीं यह वेट लॉस करने में भी काफी मददगार होते हैं।
 फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें अपनी डाइट में विभिन्न फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त मनाने में मदद करते हैं। Avocado इन्हीं फलों में से एक है, जिसे खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं।
एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए) से भरपूर होता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह लंबे समय तक आपको पेट भरा रखता है, जिससे हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं। इसके अलावा एवोकाडो को डाइट में शामिल करने के कई और फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदे-

वेट मैनेज करे
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो एवोकाडो एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसमें मौजूद हेल्दी फैट वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद, एवोकाडो वजन घटाने के आपकेप्रयासों में बाधा नहीं डालता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे
एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह "बैड" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और "गुड" एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद हाई पोटेशियम कंटेंट ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है, जो इसे हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद बनाता है।

डायबिटीज में गुणकारी
अगर आप टाइप 2 डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे हैं, तो एवोकाडो आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे डाइट में शामिल करने से इंसुलिन और ग्लूकोज लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है, जिससे डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं का खतरा कम होता है।

गट हेल्थ को बेहतर बनाए
एवोकाडो गट के माइक्रोबायोम पर सकारात्मक प्रभाव डालकर गट हेल्थ को बेहतर करता है। साथ ही एवोकाडो ब्लड फ्लो में फैट के अवशोषण को कम करके वेट मैनेजमेंट में योगदान करता है।

ब्रेन फंक्शन में सुधार करे
ल्यूटिन से भरपूर एवोकाडो ब्रेन की कार्यक्षमता में सुधार करने में भी मददगार माना जाता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से इसका सेवन बढ़ती उम्र में मेमोरी फंक्शन को बढ़ा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। एवोकाडो का सेवन करने से मैक्यूलर पिगमेंट बढ़ता है, जो विजन को ठीक करने और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-avocado-benefits-six-reasons-why-you-should-add-avocados-in-your-diet-23690186.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help