News Info
Go back
4 April, 2024, 05:09 PM
Blue Zone Foods: अश्वगंधा की बाप हैं 8 चीजें, ब्लू जोन में ये खाकर जीते हैं 100 साल, अंदर से बनाती हैं जवान
How To Increase Longevity: ब्लू जोन के लोगों की डाइट उन्हें 100 साल तक स्वस्थ रखती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इन्हें लेने से सेल्स हेल्दी बनती हैं और हार्ट अटैक, डायबिटीज, स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कम होता है।
सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक जीने वाले ब्लू जोन के लोग खाने पर काफी ध्यान देते हैं। उनकी डाइट में बीमारियों से बचाने वाले गुण होते हैं। जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मशहूर है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि इसे लेने से शरीर को खराब होने से बचाया जा सकता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
सफेद बाल आना, ताकत खो जाना, थकान-कमजोरी रहना, झुर्रियां आना, गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, शुगर बढ़ना आदि समस्याएं उम्र बढ़ने के लक्षण मानी जाती हैं। जब फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस सेल्स को डैमेज करने लगता है तो ऐसी दिक्कतें होने लगती हैं। रोमानिया के शोधकर्ताओं (ref.) ने कठोर अध्ययन के बाद पाया कि एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी एजिंग प्रभाव होता है जो इन समस्याओं को दूर करता है।
अश्वगंधा से बेहतर एंटी एजिंग फूड्स
अश्वगंधा एक बेहतरीन एंटी एजिंग फूड है। लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन कुछ नुकसान पैदा कर सकता है। यह आयुर्वेदिक औषधि गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं, लिवर की समस्या आदि में नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स फूड खाएं जिन्हें हमेशा खा सकते हैं।
पेकन
नट्स में प्रचुर एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। इन्हें खाने से दिल और दिमाग को होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। पेकन नट्स में एलाजिक एसिड, विटामिन ई और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। लंबी उम्र के लिए फ्लेवोनॉयड्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
बेरीज
कुछ दिनों पहले एक शोध आई थी जिसमें ब्लूबेरी को सबसे हेल्दी फूड माना गया था। यह एंटीऑक्सीडेंट्स के मामले में दूसरे खाद्य पदार्थों से काफी आगे है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी में एंथोसाइनिन्स, फ्लेवोनॉयड्स, और विटामिन सी नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
आर्टिचोक और लाल पत्तागोभी
आर्टिचोक की सब्जी से क्लोरोजेनिक एसिड नाम का खास एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। यह कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज से बचाता है। लाल पत्तागोभी खाने से एंथोसाइनिन्स मिलता है, जिससे आंखों की रोशनी तेज रहती है।
पालक और केल
पालक को सुपरफूड कहा जाता है। इसे खाने से मसल्स और खून बढ़ता है। इस हरी सब्जी में ल्यूटिन, जीज़ांथिन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो मौसम बदलने पर भी आपको स्वस्थ रखते हैं। केल भी हरी पत्तेदार सब्जी है जो अपने पोषक तत्वों की वजह से काफी दमदार मानी जाती है।
राजमा और गोजी बेरीज
राजमा एक स्वादिष्ट बीन्स है। जिसमें प्रोटीन, फाइबर और एंथोसाइनिन्स एंटीऑक्सीडेंट होता है। गोजी बेरीज़ को विटामिन सी, जीज़ांथ और पोलीसैस्चेराइड्स के लिए हेल्दी माना जाता है।
Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/8-antioxidants-rich-foods-which-is-powerful-like-ashwagandha-to-increase-longevity-and-life-expectancy/articleshow/109024598.cms




