News Info
Go back
28 March, 2024, 07:06 AM
ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, लेकिन जानते हैं क्यों, अगर नहीं तो जानें Cold Water Shower के गजब के फायदे
ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए हम सभी ने इस गाने को कभी न कभी जरूर सुना होगा। ठंडा पानी आपको तेज गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत भी बेहतर होती है। रोजाना Cold Water Shower लेने से ढेरों फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं ठंडे पानी से नहाने के कुछ फायदे-
गर्मियों में ठंडे से पानी से नहाने तेज गर्मी से राहत मिलती है।
इतना ही नहीं ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
हालांकि, बहुत कम लोग ही इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
गर्मी का सीजन लगभग शुरू हो चुका है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की लाइफस्टाइल में भी बदलाव होने लगे हैं। गर्मियों में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए लोग खाने से लेकर पहनावे तक में बदलाव करते हैं। इसके अलावा गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना (Cold Water Shower) भी काफी अच्छा होता है। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है।
सुबह के समय ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अगर आप सिर्फ गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ठंडे पानी से नहाने के कुछ हैरान करने वाले फायदे-
मांसपेशियों की रिकवरी करे
ठंडे पानी में नहाने से शरीर की सूजन और मांसपेशियों का दर्द कम होता है। यही वजह है कि कोल्ड वॉटर बाथ एथलीट्स के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जो खून को महत्वपूर्ण अंगों की ओर धकेल कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
एनर्जी बढ़ती है
ठंडा पानी शरीर के सिंपथेटिक नर्वस सिस्टम को स्टीमूलेट करता है, जिससे हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन इनटेक बढ़ जाता है और इससे हमें ज्यादा एनर्जी मिलती है।
बेहतर फोकस और मेंटर हेल्थ
अगर आप रोजाना ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। ठंडे पानी की वजह से एड्रेनालाईन और अन्य स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे फोकस में सुधार होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।
इम्युनिटी बढ़ाए
कोल्ड वॉटर बाथ आपकी इम्युनिटी बेहतर करने में भी मदद करता है। दरअसल, ठंडे पानी के संपर्क में आने से व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन स्टीमूलेट हो सकता है और नॉरपेनेफ्रिन के प्रसार का स्तर बढ़ सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-surprising-health-benefits-of-taking-cold-water-shower-23683785.html




