News Info

Go back
Health News: सावधान! ज्यादा चीनी खाने से दें सकते हैं इन बीमारियों को न्यौता, जानें इसके बारे में

27 March, 2024, 08:44 AM

Health News: सावधान! ज्यादा चीनी खाने से दें सकते हैं इन बीमारियों को न्यौता, जानें इसके बारे में

चीनी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.
Sugar Side Effects: भारतीय किचन में चीनी का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है. ज्यादातर लोग मीठा खाने के शौकिन होते हैं. कई लोग अपनी डाइट में भी इसे शामिल करते हैं. मीठा खाने का ये शौक कई बीमारियों को न्यौता दे सकता है. किसी भी चीज की अति कई परेशानियों का कारण बन सकती है. चीनी का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए किया जाता है.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर जंक फूड और पैकेज्ड फूड का सहारा लेते हैं. इनमें आमतौर पर चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. कोल्ड ड्रिंक्स से लेकर घर के पकवानों में चीनी को शामिल करना किसी परंपरा से कम नहीं है. एक्सपर्ट्स की मानें तो चीनी का ज्यादा सेवन कई बीमारीयों को दावत दे सकता है.

ज्यादा चीनी खाने से होने वाली बीमारियां
डायबिटीज
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर खून में शुगर (ग्लूकोज) को कंट्रोल नहीं कर पाता है. ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. ग्लूकोज शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसका स्तर बहुत ज्यादा होने से यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

हार्ट डिजीज
ज्यादा चीनी खाने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो दिल से जुड़ी कई बीमारियों का कारण होता है.

मोटापा
ज्यादा चीनी खाने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है. चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसके सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा हो जाती है. यह शरीर में वसा जमा होने का कारण बनता है, जिससे मोटापे की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है.

कैंसर
एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा चीनी खाने से कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर और पेट का कैंसर शामिल है. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं.

दांतों की समस्याएं
ज्यादा चीनी खाने से दांतों की समस्याएं होना आम है. इसकी वजह से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इसे एसिड में बदल देते हैं. यह एसिड दांतों के इनेमल को घोल देता है, जिससे दांतों में छेद या कैविटी बन जाती है. साथ ही मसूड़ों में सूजन और जलन पैदा कर सकता है.

बचाव
अपने आहार में चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें.
प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें.
चीनी युक्त खाद्य पदार्थों की जगह ताजे फल और सब्जियां खाना फायदेमंद होता है.
भोजन में स्वस्थ वसा शामिल करें.
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है.







Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/eating-too-much-sugar-can-invite-these-diseases-know-about-it-chini-ke-nuksan-in-hindi-6815446/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help