News Info

Go back
वियतनाम में H5N1 Bird Flu से पहली बार गई किसी व्यक्ति की जान, जानें क्या है यह संक्रमण और इसके लक्षण

27 March, 2024, 07:28 AM

वियतनाम में H5N1 Bird Flu से पहली बार गई किसी व्यक्ति की जान, जानें क्या है यह संक्रमण और इसके लक्षण

वियतनाम में एक 21 साल के युवक की Bird Flu से मौत हो गई। वियतनाम के हेल्थ डिपॉर्टमेंट ने इस बात की पुष्टि की है। बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के नाम से भी जाना जाता है। बर्ड फ्लू में आमतौर पर नॉर्मल फ्लू जैसे ही लक्षण देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे फैलता है ये संक्रमण और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।
वियतनाम में पहली बार बर्ड फ्लू से हुई एक व्यक्ति की मौत।
सिरदर्द, तेज बुखार, भयंकर खांसी है इस इन्फेक्शन के लक्षण।
ब्लू फ्लू से बचाव के लिए ध्यान रखें ये बातें।
वियतनाम में एक 21 साल के युवक की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है, जिसके बारे में वियतनाम की हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपडेट दिया है। यह युवक Nah Trang University का था। जिसकी मौत 23 मार्च को हो गई थी। H5N1 Bird Flu से पहली बार गई किसी व्यक्ति की जान गई है।

बर्ड फ्लू तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसा वायरल इन्फेक्शन है, जो न सिर्फ पक्षियों या जानवरों में, बल्कि मनुष्यों को भी प्रभावित कर सकता है। ये फ्लू पक्षियों खासकर मुर्गियों के लिए सबसे घातक माना जाता है, लेकिन इंसानों में भी ये इन्फेक्शन खतरनाक हो सकता है।

क्यों होता है ये संक्रमण?
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, यह रोग संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव या मुंह और आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता है। प्रभावित क्षेत्र में H5N1 इन्फेक्शन के बढ़ने का खतरा और ज्यादा रहता है। घरेलू मुर्गी पालन वाली जगहों पर भी इसके फैलने की बहुत ज्यादा संभावना रहती है। इसके अलावा अधपके मांस खाने से भी बर्ड फ्लू  का खतरा हो सकता है, हालांकि इसके मामले कम देखने को मिलते हैं। 

बर्ड फ्लू के लक्षण
- भयंकर खांसी

- डायरिया

- सांस लेने में परेशानी

- तेज बुखार

- सिरदर्द

- मांसपेशियों में दर्द

- नाक बहना

- गले में सूजन

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए ध्यान रखें ये बातें 
हेल्थ एक्सपर्ट इस इन्फेक्शन से बचाव के लिए कुछ खास तरह के सुझाव देते हैं। उनका कहना है कि बर्ड फ्लू से बचे रहने के लिए उन लोगों को खास सर्तकता बरतने की जररूत है, जो प्रभावित इलाकों में रह रहे हैं।

- भोजन बनाने से पहले इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों को अच्छी तरह धोएं और साथ ही भोजन को सही तरीके से पकाना भी जरूरी है। 

- मुर्गी पालन करने वाले लोगों को पानी और साबुन से हाथ धोते रहना जरूरी है। 

- बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।

ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेने में देर न करें। 















Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-vietnam-confirms-first-human-death-from-h5n1-bird-flu-know-its-symptoms-and-prevention-23683136.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help