News Info
Go back
26 March, 2024, 07:31 AM
गर्मियों का शक्तिशाली टॉनिक है इस सब्जी का जूस, कीमत 10 रुपये से कम, सेवन करने से बढ़ेगी इम्युनिटी, घटेगा मोटापा
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. खीरा इनमें से एक है. जी हां, गर्मी में खीरा सेहत के लिए हेल्दी होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाए रखता है. अक्सर लोग खीरे का सेवन सलाद के रूप में करते हैं या फिर इसे काटकर और उस पर नमक लगाकर खाते हैं. आप चाहें तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं और इसके ज्यादा से ज्यादा लाभ पा सकते हैं. खीरे के जूस में कई तरह के विटामिंस और मिनरल तत्व होने के साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है. इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है और मोटापे की छुट्टी होने लगती है.
इम्यूनिटी बूस्ट करे: डाइटिशियन रितु त्रिवेदी बताती हैं कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है और बार-बार बीमार होते हैं, उन्हें खीरे का जूस जरूर पीना चाहिए. दरअसल, खीरे का जूस हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन सी होने के कारण यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है. एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर से नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है.
वजन घटाए: एक्सपर्ट की मानें तो खीरे का जूस एक लो-कैलोरी जूस है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एक तरह का प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाला तत्व है, तो कैलोरी को जलाने में मदद करता है. इसे प्रतिदिन जब आप पिएंगे, तो वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: खीरे के जूस में मैग्नीशियम भी अधिक होता है, जो रक्तचाप को बहुत कम या बहुत अधिक होने से रोकता है. साथ ही मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करता है, नींद अच्छी लाने में मदद करता है. कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि खीरे के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जो ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करता है.
स्किन को हेल्दी रखे: डाइटिशियन के मुताबिक, खीरा विटामिन के और सिलिका का एक बेहतर स्रोत है. ये दोनों स्वस्थ, चमकती त्वचा के लिए जरूरी होते हैं. इसके अलावा, खीरे का रस एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करता है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा में रेडनेस और सूजन की समस्या कम होती है.
आंखों को लिए अच्छा: अक्सर आपने गौर किया होगा ब्यूटी पार्लर या स्पा में चेहरे से संबंधित ट्रीटमेंट लेने के दौरान आंखों पर खीरे के टुकड़े रख दिए जाते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है. सूजन कम करता है. खीरा आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. खीरे के रस में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए रेटिना में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है.
पाचन तंत्र ठीक रखे: यदि आपको पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, अपच, ब्लोटिंग, पेट में सूजन, पेट या सीने में जलन परेशान करती है, तो आप खीरे का जूस पिएं. खीर में पानी की मात्रा, डाइटरी फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इससे पाचनशक्ति भी ठीक रहती है. साथ ही कब्ज से बचाता है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-6-amazing-benefits-of-cucumber-juice-in-summer-immunity-boost-obesity-decrease-or-more-kheera-juice-ke-fayde-in-hindi-as-per-dietician-8177739.html




