News Info
Go back
26 March, 2024, 07:27 AM
इस सुपरफूड से करें दिन की शुरुआत, स्लिम दिखने की हसरत होगी पूरी, प्रजनन क्षमता में भी आएगा सुधार, जानें सेवन का तरीका
अंजीर के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ ही इसे सुपरफूड बनाते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, 1-2 अंजीर को रात में एक कप पानी में भिगो दें और अगली सुबह इसका पानी और भीगी अंजीर से दिन की शुरुआत करें. आप चाहें तो बादाम और अखरोट को भी अंजीर के साथ सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से सेहत को अनगिनत लाभ होंगे. यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो पेट की चर्बी गलेगी और प्रजनन क्षमता में भी सुधार होगा. बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा ने News18 को भीगी अंजीर के कई और सेहत लाभ के बारे में बताया-
मोटापा घटाने में असरदार: डॉ. जितेंद्र शर्मा बताते हैं कि, यदि आप मोटापा घटाने के लिए डाइट पर हैं तो अंजीर का सेवन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, वजन कम करने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा फाइबर वाले फूड्स की जरूरत होती है, जोकि अंजीर पूर्ति कर सकता है.
प्रजनन क्षमता सुधारे: अंजीर का नियमित सेवन करने से शरीर को कई जरूरी मिनरल्स मिल जाते हैं. दरअसल, अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में होता है, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बढ़ावा देते हैं. साथ ही, इनमें हाई एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर सामग्री होने से ये ड्राई फ्रूट मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करे: डायबिटीज में अंजीर का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि, अंजीर में हाई पोटैशियम होता है. इसके अलावा अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज के मरीज भीगी अंजीर और उसका पानी पीकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं.
कब्ज से दिलाएं राहत: अंजीर का सेवन कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में भी किया जा सकता है. बता दें कि, अंजीर में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है. ऐसे में यदि आपको भी कब्ज की समस्या है तो भीगी अंजीर और उसके पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: ब्लड कंट्रोल करने में भी अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही, अंजीर ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स को काफी कम कर सकता है.
स्किन हेल्दी रखे: अंजीर का सेवन आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में भी कर सकते हैं. बता दें कि, अंजीर के पानी को डाइट में शामिल करने से शरीर से मौजूद विषाक्त चीजों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. इसको नियमति खाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. ऐसे में आप त्वचा संबंधी किसी भी परेशानी से बचने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-6-benefits-of-eating-soaked-figs-drink-its-water-also-dr-jitendra-sharma-told-surprising-benefits-improvement-in-fertility-blood-sugar-is-controlled-8177859.html




